फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ban on yogi aditya nath campaign during on by poll election.

योगी आदित्यानाथ के चुनाव प्रचार पर रोक की मांग

Wed, 03 Sep 2014 06:52 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
ban on yogi aditya nath campaign during on by poll election.

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ की तरफ से विवादित भाषण दिए जाने के बाद अब उन पर उप चुनावों में प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक संप्रदाय विशेष के लोगों पर टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


योगी आदित्यानाथ की शिकायत करते हुए वकील शहजाद पूनावाला ने उनके चुनावी करने पर पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। शहजाद पूनावाला ने दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और चुनाव आयोग में शिकायत की है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद और फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के संप्रदाय विशेष के खिलाफ बिगड़े बोल ने कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीति में उबाल ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के पहले ही दो विवादित वीडियो सामने आने से चौतरफा घिरे योगी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के प्रचार की कमान मिलने के बाद यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया था कि जहां मुस्लिम समुदाय की संख्या जितनी ज्यादा है वहां उतने ही बड़े दंगे होते हैं।



समाजवादी पार्टी दर्ज करा चुकी है शिकायत

ban on yogi aditya nath campaign during on by poll election.

शहजाद पूनावाला ने शिकायत दर्ज कराते हुए दिल्‍ली पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग और चुनाव आयोग में भाजपा सांसद के द्वारा दिए गए विवादित बयान की सीडी भी जमा करवा दी है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि जहां पर मुस्लिमों की आबादी 40 फीसदी से ज्यादा होती है। वहां पर दूसरे धर्म के लोग पलायन कर जाते हैं। उनके इस बयान के बाद से ही उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तरफ से भी चुनाव आयोग में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में सितंबर में होने वाले उप चुनावों की बागडोर भाजपा सांसद आदित्यनाथ को ही सौंपी गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed