फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ban on vishwaroopam lifted

तमिलनाडु में विश्वरूपम पर लगा प्रतिबंध हटा

Sun, 03 Feb 2013 07:13 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Sun, 03 Feb 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
ban on vishwaroopam lifted

अब शायद कमल हासन चैन की सांस ले पाएंगे। पिछले कई दिनों से विवाद का केंद्र बनी उनकी फिल्म विश्वरूपम की रिलीज पर तमिलनाडु में लगाया गया प्रतिबंध रविवार को हटा लिया गया।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही हासन ने मुस्लिम संगठनों के साथ समझौता कर इस विवाद को खत्म कर दिया था। इसी वजह से रविवार को राज्य में फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो पाया। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने एक ही झटके में पूरे राज्य में फिल्म पर लगे प्रतिबंध के आदेश को वापस ले लिया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार धारा 144 के तहत दिए गए प्रतिबंध के आदेश को वापस ले लिया गया है। मुस्लिम संगठनों ने इस मल्टीबजट फिल्म के खिलाफ यह कहते हुए प्रतिबंध की मांग की थी कि इसके कुछ दृश्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते पूरे तमिलनाडु में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। मुख्यमंत्री जयललिता ने सरकार के इस कदम को सही ठहराते हुए कहा कि फिल्म के कारण राज्य में हिंसा भड़कने की आशंका थी और सरकार इस स्थिति में नहीं थी कि वह सभी 524 थिएटरों को सुरक्षा मुहैया करा पाती।

शनिवार को हासन और मुस्लिम संगठनों के बीच समझौता कराने के लिए सरकार ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई, जिसमें एक्टर कुछ सीन को कट करने को तैयार हो गए। साथ ही कुछ आपत्तिजनक डायलॉग को म्यूट कर दिया गया है।


प्रतिबंध को लेकर उठे बवाल के बीच 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा था कि इस फिल्म को बनाने में उनकी सारी पूंजी लग गई, यहां तक कि उन्हें अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा। कमल हासन ने विवाद से परेशान होकर देश छोड़ने तक की धमकी भी दे डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed