फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ban on togadia to enter in udupi.

तोगड़िया के कर्नाटक के उडुपी में प्रवेश पर पाबंदी

Sat, 07 Mar 2015 09:30 PM IST
एजेंसी/उडुपी (कर्नाटक)
एजेंसी/उडुपी (कर्नाटक) Updated Sat, 07 Mar 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
ban on togadia to enter in udupi.

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को कर्नाटक के उडुपी जिले में 7 मार्च से 13 मार्च तक एक सप्ताह के लिए प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उडुपी में हिंदू समाजोत्सव रैली में नौ मार्च को तोगड़िया को भाग लेना था। उडुपी जिला प्रशासन ने भड़काऊ भाषण की आशंका से निपटने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


उडुपी के जिला उपायुक्त विशाल आर ने बताया कि प्रशासन ने विहिप नेता के किसी भड़काऊ बयान से सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़े और कानून व्यवस्था के लिए कोई समस्या खड़ी न हो इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विहिप के जिलाध्यक्ष सुप्रसाद शेट्टी ने आरोप लगाया कि इस प्रतिबंध के जरिये हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार की हिंदू विरोधी नीति उजागर हो गई है। शेट्टी ने कहा कि लंबे समय तक यह चलने वाला नहीं है, संगठन इसके विरोध में अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। उन्होंने कहा कि तोगड़िया की अनुपस्थिति में विहिप तय करेगी कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले तोगड़िया ने 2003 में उडुपी में हिंदू समाजोत्सव में भाषण दिया था लेकिन उससे किसी तरह का तनाव नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed