फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bjp and administration in conflict in varanasi

मोदी ने मां गंगा से मांगी माफी, कार्यकर्ताओं से शांति की अपील

Thu, 08 May 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 May 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
bjp and administration in conflict in varanasi

वाराणसी में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को बेनियाबाग में सभा करने की अनुमति नहीं देने के मामले को लेकर भाजपा और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, "चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग का ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।"
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया, "मैं अपने सभी भाईयों, बहनों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे शांति बनाएं रखें और ऐसा कोई कार्य ना करें, जिससे आम लोगों को कोई परेशानी हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा आरती में शामिल ना होने पर मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं आज आरती में शामिल ना होने के लिए मां गंगा से माफी चाहता हूं। वे लोग समझेंगे कि मां का प्यार राजनीति से कहीं ऊपर होता है।"

बेनियाबाग में सभा की नहीं दी थी अनुमति

bjp and administration in conflict in varanasi

इससे पहले बुधवार को दिन भर चले नाटकीय घटनाक्रम में भाजपा ने जहां डीएम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बेनियाबाग में सभा की अनुमति नहीं दिए जाने को काशी की जनता से भद्दा मजाक बताया है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भाजपा को दो कार्यक्रमों की अनुमति महज पांच घंटों में ही दे दी गई।

बेनियाबाग की सभा को खुफिया एजेंसी से मिली रिपोर्ट के बाद सुरक्षा कारणों से खारिज किया गया है। वहीं भाजपा ने पांच आवेदनों में से चार की अनुमति देर रात दिए जाने पर रोहनिया की सभा को छोड़कर अन्य कार्यक्रमों से किनारा कर लिया।

मोदी अब न तो गंगा पूजन करेंगे और न ही बुद्धिजीवी सेमिनार। हालांकि भाजपा गुरुवार को बीएचयू लंका गेट पर मालवीय मूर्ति और दिल्ली में आयोग भवन के सामने धरना देगी।

भाजपा ने किए तीनों कार्यक्रम रद्द

bjp and administration in conflict in varanasi

बताते चलें, वाराणसी संसदीय सीट से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का आठ मई को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम रखा गया था। नामांकन में शक्ति प्रदर्शन के बाद पहली बार वाराणसी आ रहे मोदी के लिए गंगा पूजन, शहर की जनता के लिए बेनिया में सभा और शहर के प्रबुद्ध वर्ग से बातचीत करने के लिए होटल सूर्या में सेमिनार का कार्यक्रम तय किया गया। इन कार्यक्रमों के लिए मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर विद्यासागर राय ने निर्वाचन कार्यालय से अनुमति मांगी थी।

प्रशासन ने गुरुवार को रोहनिया में होने वाली सभा की तो अनुमति दे दी लेकिन बेनियाबाग की सभा की अनुमति नहीं दी। देर रात कांफ्रेंस में अमित शाह ने बताया कि अनुमति मिलने में देरी और प्रशासन के पक्षपात पूर्व रवैये के कारण भाजपा ने तीनों कार्यक्रम स्वत: ही रद्द कर दिए हैं। इसलिए अब अनुमति से कोई फर्क नहीं पड़ता। रिटर्निंग अफसर किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं। इनके रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है, इसलिए उन्हें हटाया जाना चाहिए।

अरुण जेटली ने बताया कि रात 8:20 बजे आयोग को पत्र भेजकर बता दिया गया कि वह अब कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे।

मालवीय प्रतिमा पर भाजपा का धरना

bjp and administration in conflict in varanasi

इससे पूर्व दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामे में भाजपा ने प्रशासन पर कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देने और पक्षपात करने का आरोप लगाया और तीन शिकायत भेजकर निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग की। शाम तक अनुमति नहीं मिलने पर अरुण जेटली ने गुरुवार को बीएचयू सिंहद्वार स्थित मालवीय प्रतिमा पर धरना देने की घोषणा की। इस धरने में जेटली के साथ अमित शाह, अनंत कुमार, लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

उधर, जिलाधिकारी प्रांजल यादव और एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने देर रात प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भाजपा ने पांच कार्यक्रमों की अनुमति मांगी थी। चार कार्यक्रमों रोहनिया और छोटी कटिंग मेमोरियल में सभा, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती और सूर्या होटल में सेमीनार की अनुमति दे दी गई है। दो कार्यक्रमों की अनुमति चार घंटे और बाकी दो की अनुमति 24 घंटे के अंदर दे दी गई। जबकि आयोग की तरफ से नियम है कि 48 घंटे पूर्व आवेदन किया जाए। फिर भी कुछ भ्रांतिया फैल रही है।

बेनियाबाग में अनुमति खारिज करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पुलिस रिपोर्ट और लोकल इनपुट के आधार पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी के चलते सभा की अनुमति नहीं दी गई। गंगा आरती को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। पार्टी ने शाम 5:20 बजे आवेदन किया और हमने चार घंटे में ही अनुमति दे दी।

बिना शुल्क एनजीओ को अनुमति

bjp and administration in conflict in varanasi

बकौल भाजपा, प्रशासन ने मोदी की बेनियाबाग में प्रस्तावित सभा को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि वहां पर पहले से ही एक एनजीओ ‘दि इंडिया फाउंडेशन’ ने अपना कार्यक्रम किए जाने की अनुमति ले रखी है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीज वकार खान का दावा है कि उन्होंने एक मई को ही कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है, हालांकि एनजीओ की तरफ से मैदान पर कार्यक्रम किए जाने का शुल्क ट्रेजरी में जमा नहीं कराया है। बकौल भाजपा, प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम के लिए मैदान का शुल्क भी माफ कर दिया गया है।

अनुमति नहीं मिलने के विरोध में भाजपा के शहर दक्षिणी विधायक श्यामदेव राय चौधरी ने रायफल क्लब पर अनशन शुरू कर दिया। अनशन रात 12 बजे तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed