नगा अलगाववादी संगठन पर प्रतिबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने नगालैंड के अलगाववादी संगठन एनएससीएन (खपलांग गुट) को प्रतिबंधित कर दिया है।
बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंर प्रसाद ने कहा कि नगा अलगाववादी संगठन पर पांच सालों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।
उनके अनुसार केंद्र सरकार में इस मामले पर पिछले लगभग तीन महीने से सोच विचार जारी था।
18 सैनिक मारे गए थे
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने पिछले सप्ताह एनएससीएन (के) के
मिलिट्री कमांडर निकी सुमी और प्रमुख एसएस खपलांग पर सात और 10 लाख रूपये
इनाम की घोषणा की थी।
समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि जून में फौज पर
मणिपुर में हुए हमले की साजिश इन्हीं लोगों ने बनाई थी।इस हमले में 18
सैनिक मारे गए थे।