फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   VHP Demands Ban on Nescience by loudspeakers in Maharashtra Mosques

विहिप की मांग, लाउडस्पीकर से ना हो अजान

Wed, 10 Dec 2014 03:20 PM IST
Updated Wed, 10 Dec 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
VHP Demands Ban on Nescience by loudspeakers in Maharashtra Mosques

विश्व हिन्दू परिषद ने महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को इस्तेमाल करने पर बैन लगाने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद का कहना है कि अजान (मुस्लिम धर्म में की जाने वाली प्रार्थना) ध्वनि प्रदूषण का एक बड़ा कारण है।

विज्ञापन


इस कारण से मस्जिदों पर लाउडस्पीकर से अजान करने पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने हाल ही में गौहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य वैंकटेश अपदेव ने कहा कि अभी तक मस्जिदों के लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को नजरअंदाज किया जाता रहा था, जबकि गणपति और नवरात्रि जैसे त्योहारों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर कोर्ट में याचिकाएं डाली जा रही हैं। ये त्यौहार बहुत ही कम समय के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों का प्रबंधन भी मांगा

VHP Demands Ban on Nescience by loudspeakers in Maharashtra Mosques

विहिप ने चार मंदिरों का प्रबंधन राज्य से हटाकर हिन्दू ट्रस्ट को दिए जाने की मांग की गई है। इन मन्दिरों में सिद्धि विनायक मंदिर (मुंबई), सांई बाबा मंदिर (शिरडी), विट्ठल मंदिर (पंधेरपुर) और तुलजा भवानी मंदिर हैं।

अपदेव दे कहा कि इन में लोगों द्वारा दान देने से हुई कमाई का इस्तेमाल सिर्फ हिन्दू समाज के विकास के लिए ही होना चाहिए।

विश्व हिन्दू परिषद ने कुछ कंपनियां भी बनाने का फैसला किया है, जिनके द्वारा ऐसे टीवी शो और ब्यूटी कॉन्टैस्ट का विरोध किया जाएगा, जो असभ्यता (वल्गैरिटी) बढ़ावा दे रहे हैं। उनके अनुसार शो में असभ्यता दिखाना एक महिला की बदनामी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed