{"_id":"715cc99d20fd8454940d21b13a9c7131","slug":"balloon-landing-in-central-jail-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जेल में उतरा गुब्बारा, मचा हड़कंप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जब जेल में उतरा गुब्बारा, मचा हड़कंप
एजेंसी/जयपुर
Updated Thu, 06 Nov 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
अजमेर के केंद्रीय जेल के परिसर में गर्म हवा के गुब्बारे के उतरने से प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
पुष्कर मेले से दो विदेशी यात्रियों और पायलट को लेकर उड़ने के बाद गुब्बारा दूर जाकर भटक गया और केंद्रीय जेल परिसर में उतर गया। घटना के बाद जिला प्रशासन ने पुष्कर मेले में गर्म हवा के गुब्बारों को उड़ाने की अनुमति रद्द कर दी है।
इस मामले में कंपनी स्काई वाल्ट्ज के खिलाफ बुधवार को अजमेर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। साथ ही, कंपनी की बैलून उड़ाने की अनुमति भी निरस्त कर दी गई। पुष्कर मेले में हर साल देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को पुष्कर मेले से तीन गर्म हवा के गुब्बारों यात्रियों को लेकर उड़े, जो अपना मार्ग भटक गए। इसमें से एक गुब्बारा अजमेर शहर में मंडराने के बाद केंद्रीय जेल परिसर की बाउंड्री के पास उतर गया। इसमें दो विदेशी महिला यात्री और पायलट सवार थे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आरुषि मलिक ने मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह बताया कि गुब्बारा जेल के मुख्य परिसर के पास उतरा था।