फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   balaji temple deposits 1,800 kg gold offerings with sbi

तिरुपति बालाजी में चढ़ाया गया 1800 किलो सोना

Sun, 03 Aug 2014 08:12 AM IST
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
balaji temple deposits 1,800 kg gold offerings with sbi

तिरुमाला की प्रसिद्ध पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाया गया 1800 किलो सोने को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में जमा कराया गया है।

विज्ञापन


इसको मिलाकर अब तक मंदिर ट्रस्ट की ओर से विभिन्न बैंकों में 5 हजार किलो से अधिक सोना जमा कराया जा चुका है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक एक्जीक्यूटिव अधिकारी एमजी गोपाल ने एसबीआई के चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य को टीटीडी हेडक्वार्टर में सोना सौंपा। पिछले दो सालों में पहली बार मंदिर द्वारा कोई बहुमूल्य धातु जमा कराई गई है।

विज्ञापन

हर साल 12 किलो सोने का इजाफा

balaji temple deposits 1,800 kg gold offerings with sbi

गोपाल ने बताया कि भक्तों द्वारा मंदिर में चढ़ाए जाने वाले सोने को एसबीआई गोल्ड स्कीम के तहत पांच साल की अवधि के लिए जमा कराया गया है। इस पर एक फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अनुसार हर साल 12 किलो सोने का इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि टीटीडी ने पिछले दो साल में कोई सोना जमा नहीं कराया था क्योंकि आरबीआई द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के चलते बैंकों ने सोना लेना बंद कर दिया था।

विभिन्न बैंकों से बातचीत के बाद एसबीआई सबसे पहले सोना जमा कराने को तैयार हुआ है और हर साल एक फीसदी ब्याज देने पर भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed