{"_id":"58227e66-2fba-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bal-thackeray-s-health-stable-says-uddhav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल ठाकरे की सेहत में हो रहा सुधारः उद्घव ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाल ठाकरे की सेहत में हो रहा सुधारः उद्घव
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की हालत स्थिर बनी हुई है। कल देर रात उनके बेटे उद्घव ठाकरे ने यह जानकारी दी। उद्घव ने मीडिया को बताया कि बाल ठाकरे की सेहत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बाला साहब पर दवाओं का असर हो रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकर नारायणन, मुख्यमंत्री पृथ्विराज चव्हाण, मुंबई में उद्योग जगत व बॉलीवुड की कई हस्तियां बाला साहब का हाल जानने उनके आवास मातोश्री पहुंची। बीमार चल रहे ठाकरे की बुधवार रात को तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई थी। उन्हें ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ पर रखना पड़ा था।
विज्ञापन
वहीं कल ठाकरे की सेहत गंभीर होने की खबरों के बीच दिन भर मुंबई की रफ्तार धीमी रही। टैक्सियां, ऑटो और निजी वाहन सड़कों पर कम ही दिखे। अनेक दफ्तरों में अघोषित छुट्टी जैसा माहौल था और अनेक फिल्मों-सीरियलों की शूटिंग रद्द कर दी गई। दादर और परेल जैसे शिवसेना के प्रभाव वाले इलाकों समेत मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन