{"_id":"9d3581d4-30ea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bal-thackeray-passes-away-funeral-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला साहब का अंतिम संस्कार आज, मुंबई में उमड़ी भीड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाला साहब का अंतिम संस्कार आज, मुंबई में उमड़ी भीड़
मुंबई/सुमंत मिश्र
Updated Sun, 18 Nov 2012 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मराठी हितों के प्रवक्ता और हिन्दू हृदय सम्राट कहलाने वाले बाला साहब ठाकरे के अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को उनके अंतिम संस्कार के लिए मुंबई पुलिस के 20 हजार जवानों के अलावा एसआरएफ की 15 बटालियन और 3 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 5 हजार महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बाला साहब की अंतिम यात्रा सुबह सात बजे मातोश्री से निकलेगी और दादर स्थित शिवसेना भवन तक ले जाई जाएगी। वहां कुछ देर रूकने के बाद अंतिम यात्रा साढ़े नौ बजे शिवाजी पार्क पर जाकर समाप्त होगी। यहीं पर बनाए गए एक विशेष मंच पर उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन
6 बजे वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। मुंबई के सारे शिवसेना शाखाओं पर लगाई गई सूचनापट्ट पर शिवसेना के नेताओं, कार्यकर्ताओं और शिवसैनिकों को सुबह 6 बजे आने को कहा गया है। शिवाजी पार्क तक बाला साहब ठाकरे के अंतिम दर्शन के लिए इन शाखाओं की ओर से बसों का इंतजाम किया गया है।
अनुमान है कि रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र से 5 से 7 लाख लोग बाला साहब के अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं। पुलिस ने शनिवार को रात में 10 बजे शिवाजी पार्क को अपने कब्जे में ले लिया है और वहां पर 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। जहां लोकल ट्रेनों की सेवा सामान्य रहेंगी वहीं बेस्ट ने अपनी बस सेवा में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
प्रशासन की ओर से मुंबई के आम लोगों से अपील की गई है कि वे बिना काम के घरों से बाहर ना निकलें और बान्द्रा से दादर की ओर से जाने से बचें। वहीं रविवार को मुंबई की सड़कों पर 35 हजार टैक्सियां और 80 हजार ऑटो रिक्शा बंद रहेंगे।
आम मुंबईकरों की सुविधा के लिए बेस्ट प्रशासन ने अपनी सेवा में 20 प्रतिशत खेप बढ़ाने का ऐलान किया है। रविवार को मुंबई के सारे सिनेमा घरों के शो भी बंद रहेंगे। फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग भी स्थगित कर दी गई है।