फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Bal thackeray memorial shivsena shivaji park

शिवाजी पार्क के पास बन सकता है ठाकरे का स्मारक

Thu, 06 Dec 2012 08:09 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Thu, 06 Dec 2012 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bal thackeray memorial shivsena shivaji park

इंदु मिल की जमीन अंबेडकर स्मारक को देने के केंद्र के फैसले के बाद राज्य सरकार अब बाल ठाकरे स्मारक विवाद का हल खोजने में जुट गई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार दादर स्थित शिवाजी पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित पार्क क्लब की जमीन और महापौर बंगले की चार एकड़ जमीन ठाकरे स्मारक के लिए देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


इसकी आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन सरकार शिवसेना नेताओं के साथ बातचीत कर यह शर्त रखना चाहती है कि पहले वह शिवाजी पार्क में बनाए चबूतरे को हटाए तो उसके बदले पार्क क्लब और महापौर बंगले की जमीन स्मारक के लिए दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बांबे हाईकोर्ट शिवाजी पार्क को शांत क्षेत्र घोषित कर चुका है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के आदेश में यह भी कहा गया है कि शिवाजी पार्क खेल का मैदान है जहां किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता।

मुंबई महानगर पालिका (मनपा) में काबिज शिवसेना इसी महीने मनपा सदन में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

प्रस्ताव के तहत शिवसेना के मेयर सुनील प्रभु शिवाजी पार्क का नाम बदलकर शिवतीर्थ रखने का प्रस्ताव पेश करेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि बहुमत के बल पर शिवसेना मनपा सदन में यह प्रस्ताव पास भी करा लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed