{"_id":"ed2f91f6-2ecf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bal-thackeray-is-very-critical-mumbai-on-high-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकरे की हालत नाजुक, मुंबई में हाई अलर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ठाकरे की हालत नाजुक, मुंबई में हाई अलर्ट
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 09:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की हालत अत्यंत गंभीर हो गई है। बुधवार रात से उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनके निवास मातोश्री से मिल रही जानकारी के अनुसार उन्हें लगातार ऑक्सीजन दी जा रही है। वह कुछ भी नहीं खा पा रहे हैं। ठाकरे (86) का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया है कि उनकी स्थिति ‘अत्यंत गंभीर’ है। ठाकरे पिछले कई दिनों से बीमार हैं।
विज्ञापन
उधर, अपने नेता की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही शिवसेना कार्यकर्ता उनके आवास ‘मातोश्री’ के बाहर जमा होने लगे है। उनका हाल जानने मनसे प्रमुख राज ठाकरे मातोश्री में पहुंच गए हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन भी शिवसेना प्रमुख का हाल जानने मातोश्री पहुंचे।
विज्ञापन
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष और बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने कहा कि बाल ठाकरे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और उन्होंने भी हिम्मत नहीं हारी है। उद्धव ने लोगों ने शांति बनाए रखने और बाल ठाकरे के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।
विज्ञापन