{"_id":"b54445c0-30e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bal-thackeray-dead-shiv-sena-mumbai-police-appeal-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों से शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिवसैनिकों से शांति बनाए रखने की अपील
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 17 Nov 2012 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपनी भावनाओं पर काबू और शांति बनाए रखने को कहा है। भावुक कार्यकर्ताओं द्वारा बाल ठाकरे के निधन के बाद मातोश्री के बाहर बैरीकेड्स तोड़ने की कोशिशें की गईं। पूरी मुंबई में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे कार्यकर्ताओं से कह चुके हैं, ‘मातोश्री का नाम खराब नहीं होना चाहिए।’
विज्ञापन
शनिवार को जैसे ही बाल ठाकरे के निधन की खबर आई, कार्यकर्ताओं की भावनाओं को काबू में रखने के लिए पार्टी नेता काफी मशक्कत करते दिखे। शांति बनाए रखने के लिए लाउडस्पीकरों से शिवसैनिकों से अपील की जाने लगी। निधन की खबर पाते ही मातोश्री के बाहर मौजूद महिलाएं एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
पुलिस को तब बहुत कठिनाई हुई जब नारे लगाते हुए शिवसैनिक बैरीकेड्स तोड़ते हुए शिवसेना प्रमुख के घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचने की कोशिश करने लगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिवाकर राओते ने भीड़ से कहा कि जो बाला साहब का सच्चा अनुयाई है, उसे अनुशासन बनाए रखना चाहिए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन