फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   bal thackeray cremated with state honours mumbai mourns

'परत या, परत या, बाला साहेब परत या'

Mon, 19 Nov 2012 12:07 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Mon, 19 Nov 2012 12:07 PM IST
विज्ञापन
bal thackeray cremated with state honours mumbai mourns

शिवसेना सुप्रीमो के एक बार ‘थांबा’ (ठहरो) कहने पर दौड़ती-भागती मुंबई थम जाती थी। वही उनके अंतिम संस्कार के समय भी थम-सी गई। मुंबई में सड़कों पर सबसे ज्यादा जनसैलाब गणपति विसर्जन पर दिखता है, लेकिन अब जनसागर का कीर्तिमान बाला साहब के नाम हो गया।

विज्ञापन


जिस प्रकार गणपति विसर्जन के समय ‘गणपति बप्पा मोरया... पुढच्या वर्षी लवकर या’ यानी गणपति भगवान अगले वर्ष जल्दी आओ से आसमान गूंजता है उसी तरह रविवार को शिवाजी पार्क में बाला साहब के अंतिम संस्कार के समय ‘परत या परत या, आमच्या बाला साहेब परत या’ यानी लौट के आना, लौट के आना, हमारे बाला साहेब फिर से आना का नारा गूंज रहा था।
विज्ञापन


रविवार की शाम को उधर अरब सागर में सूर्यास्त हो रहा था और इधर शिवाजी पार्क में मराठा माणुस के सूर्य माने कहलाने वाले ठाकरे को उनके बेटे उद्धव ने मुखाग्नि देकर महाप्रयाण की ओर विदा  किया। जिस समय उद्धव अंतिम संस्कार की विधि कर रहे थे उतनी देर तक राज ठाकरे अपने चाचा के पार्थिव शरीर के सिरहाने मौन खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखागिभन के पहले उद्धव राज का हाथ थाम कर आए और दोनों भाइयों ने बारी-बारी से धार्मिक रस्में निभाई। दोनों ने बाला साहब के पैर छूकर आखिरी नमन किया। बाला साहब के बड़े बेटे जयदेव ने भी पिता के पैर छुए। फिर पूरे ठाकरे परिवार ने अपने मुखिया को नमन किया और पार्थिव शरीर को चिता पर रखा गया।

फफक-फफक कर रो पड़े राज
- मुंबई पुलिस की टीम ने बाला साहब को गार्ड ऑफ आनर दिया और 21 बंदूकों की सलामी दी और मातमी धुन बजाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान पहली बार राज ठाकरे अपने आंसू जो वह सुबह से छुपा रहे थे नहीं रोक सके और फफक-फफक कर रो पड़े।


आम से खास तक ने दी श्रद्धांजलि
- आम से लेकर खास तक ने बाला साहब को श्रद्धांजलि दी। राजनेता, अभिनेता और उद्योगपति भी श्रद्धा-सुमन अर्पित करने आए। श्रद्धांजलि देने वालों में लालकृष्ण आडवाणी, शरद पवार, नितिन गडकरी, पृथ्वीराज चव्हाण, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, प्रफुल्ल पटेल, गोपीनाथ मुंडे, मेनका गांधी, शाहनवाज हुसैन, प्रकाश जावडे़कर, राजीव शुक्ला, छगन भुजवल, आरआर पाटिल, कृपाशंकर सिंह, संजय निरुपम, प्रिया दत्त, सुप्रिया सुले, नसीम खान, राम नाइक, रामदास अठावले, मनोहर जोशी, राम जेठलमानी, अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन, सुभाष चंद्रा, वेणु गोपाल धूत, किरण शांताराम, रितेश व अमित देशमुख, स्मृति ईरानी, महेश मांजेकर,नाना पाटेकर और संजय दत्त शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed