फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baghban repeated in real life of big b on karva chauth

करवा चौथ पर दुहराई गई बागबां की कहानी

Sat, 03 Nov 2012 02:13 PM IST
योगेश नारायण दीक्षित/चंडीगढ़
योगेश नारायण दीक्षित/चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Nov 2012 02:13 PM IST
विज्ञापन
baghban repeated in real life of big b on karva chauth

शुक्रवार रात आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चांद दिखा, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने उसका दीदार करने के साथ ही अपने दिल का ऐसा दर्द बयां कर दिया कि मानो इस करवा चौथ पर उनकी फिल्म ‘बागबां’ की कहानी दोहराई जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात मुंबई में चांद देखने के बाद अमिताभ ने ट्विट किया कि करवा चौथ पर जब चांद निकला तो उनकी अर्धांगिनी जया बच्चन सात समंदर पार वैंकूवर में हैं। उन्होंने इसके बाद जो बात अपने प्रशंसकों तक पहुंचाई उसके दिल की टीस सामने आ गई।
विज्ञापन

 
उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि जब मैं मुंबई में चांद के दीदार कर रहा हूं, तब जया बच्चन कनाडा के जिस वैंकूवर शहर में फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में गई हैं, वहां दिन होगा। फिर उन्होंने साफ लिखा, ‘मैं सोचता हूं कि कैसे वह सफर पूरा करके अपना करवा चौथ बरकरार रख पाएंगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ के दिल से ऐन करवा चौथ की पूजा के वक्त निकले अहसास पर प्रशंसकों ने ट्वीटर पर ही सवाल किया है कि कहीं आपके जीवन में फिर से बागबां की कहानी दुहराई तो नहीं जा रही है। हालांकि ये सवाल उठाने वाले प्रशंसक ने उनकी बेचैनी को इसलिए भी भांप लिया क्योंकि पहला सवाल ही था कि रात 12-1 बजे ट्वीटर पर आने वाले ‘सर’ इस वक्त ही आ गए (मतलब साढ़े आठ बजे ही)।


मैं यहां...
दरअसल बागबां फिल्म में अमिताभ और हेमा मालिनी जब अलग-अलग बेटे संग रहने को मजबूर होते हैं, तब करवा चौथ के दिन दोनों भारी मन से फोन पर एक-दूसरे की आवाज सुनकर व्रत तोड़ते हैं। तब बहुत ही मार्मिक गाना चलता है....‘मैं यहां...तू वहां...।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed