{"_id":"195e9638a6260a8d2165097abeba9c97","slug":"badaun-case-closure-report-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं कांड क्लोजर रिपोर्ट: दोनों लड़कियों ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बदायूं कांड क्लोजर रिपोर्ट: दोनों लड़कियों ने की थी आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 11 Dec 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कटरा सआदतगंज कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने दावा किया है कि दोनों लड़कियों ने आत्महत्या की थी। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के साथ ही स्पेशल जज ने मामले में वादी को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले में सुनवाई छह जनवरी को होगी। इस दिन वादी और जांच एजेंसी की टीम अदालत के समक्ष अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
छह महीने की जांच के बाद सीबीआई के डीएसपी विजय शुक्ला बुधवार को सात सदस्यों वाली टीम के साथ बदायूं पहुंच गए थे। क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के बाद सीबीआई के अधिवक्ता कुमार रजत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जांच में यह साबित हो गया है कि दोनों लड़कियों ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात दो चचेरी बहनों के शव गांव में पेड़ पर लटके मिले थे। दोनों लड़कियों के पिता की ओर से गांव के ही पप्पू यादव, अवधेश यादव, उरवेश यादव (सगे भाई), कांस्टेबल छत्रपाल गंगवार और सर्वेश यादव के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मामले की शुरूआती जांच में पुलिस ने ऑनर किलिंग का इशारा किया था। बाद में पीड़ित पक्ष की मांग पर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। 12 जून को सीबीआई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की।
जांच के दौरान सीबीआई ने दोनों गवाहों समेत पीड़ित और आरोपी पक्ष का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया। लड़कियों और आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने के बाद भी जांच एजेंसी तय समय में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी थी। इस पर कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सितंबर के पहले सप्ताह में सशर्त जमानत दे दी थी।