फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Badaun case: CBI eyes on case key witness.

बदायूं कांड: मुख्य गवाह पर अटकी शक की सुई

Mon, 08 Sep 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 08 Sep 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
Badaun case: CBI eyes on case key witness.

कटरा सआदतगंज कांड की जांच कर रही सीबीआई की जांच अब मुख्य गवाह बाबूराम उर्फ नजरू की ओर मुड़ती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


सीबीआई जानना चाहती है कि बाबूराम घटना से पहले और घटना के बाद कहा था। वह किन-किन लोगों के संपर्क में रहा। इस संबंध में जांच एजेंसी ने पीड़ित परिवार को कुरेदने के साथ बाबूराम से भी पूछताछ की है।

पीड़ित परिवार की कहानी पर यकीन करें तो 27 मई की रात बाबूराम उर्फ नजरू की पप्पू यादव से हाथापाई हुई थी। इसके बाद बाबूराम पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। यहां उसने बताया कि पप्पू दोनों लड़कियों को ले गया है।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वालों ने लड़कियों की तलाश की। इधर पूछताछ में जो पप्पू ने बताया है उस पर यकीन करें तो दोनों लड़कियों को उसके साथ मारपीट करने के बाद नजरू अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियां उस रात किसके साथ गईं, अब सीबीआई इस रहस्य को सुलझाना चाहती है।

सूत्रों की मानें तो नजरू घटना से पहले और घटना के बाद किन लोगों के पास गया था इसके लिए सीबीआई ने पीड़ित परिवार को कुरेदना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed