फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Baby survives after falling off a bus footboard.

मां बाप को लगी झपकी, बस के पायदान से गिरा बच्चा, फिर क्या हुआ...

Wed, 07 Oct 2015 03:35 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
Baby survives after falling off a bus footboard.

मदुराई में एक अजीब हादसा पेश आया। जब एक सात माह का मासूम चलती बस में अपने माता-पिता के हाथ से छूट कर सड़क पर गिर गया। उसके माता-पिता को इसका पता भी नहीं चला।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भीड़ की वजह से मासूम के माता-पिता बस के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई और उनकी हाथ से छिटक कर बच्चा सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


परिजनों को इसका पता ही नहीं चला और वो अपने गंतव्य पर पहुंच गए। हालांकि बच्चे के भाग्य ने साथ दिया और पीछे से आ रहे एक वैन के ड्राइवर ने उसे उठा लिया और पुलिस के पास पहुंचाया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चल रहा बच्चे का इलाज

Baby survives after falling off a bus footboard.

पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि बच्चा अपने माता-पिता के पास था। बस में भीड़ की वजह ये लोग पायदान पर बैठ कर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान बच्चा अपने मां-बाप के हाथ खिसक गया। ये बस तिरूनेलवेली से मदुराई जा रही थी।

बताया जा रहा है कि बच्चा माता-पिता के हाथ से खिसक के सड़क के किनारे गिर गया। इसी दौरान एक वैन ड्राइवर ने उसे उठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

दूसरी ओर जब बच्चे के माता-पिता की नींद खुली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही बच्चे के गिरने की सूचना वचाकारामपट्टी गांव की पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके उन्हें बताया कि आपका बच्चा अस्पताल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed