{"_id":"334ba12c-4df5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"babu-singh-kushwaha-including-12-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू सिंह कुशवाहा समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाबू सिंह कुशवाहा समेत 12 आरोपी कोर्ट में पेश
गाजियाबाद/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:40 PM IST
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के दो मामलों की सुनवाई सोमवार को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में चली। एक मामले में घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, एमएलसी आरपी जायसवाल समेत 12 आरोपियों को पेश किया गया। गवाह गिरीश मलिक से जिरह सोमवार को भी जारी रही। अगली सुनवाई 2 जनवरी तक टल गई है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में आरोपी डीके सिंह और पीके भूकेश को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने इनकी न्यायिक हिरासत 7 जनवरी तक बढ़ा दी है।