{"_id":"9ee367e402f4b7d9f2801f0afdb19276","slug":"babu-lal-gaur-statement-about-sexual-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई में यौन अपराध कम क्योंकि महिलाएं पहनती हैं पूरे कपड़े'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'चेन्नई में यौन अपराध कम क्योंकि महिलाएं पहनती हैं पूरे कपड़े'
अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 19 Jan 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने रविवार को कहा कि चेन्नई में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध कम होते हैं क्योंकि वे पूरे कपड़े पहनती हैं और नियमित मंदिर जाती हैं।
विज्ञापन
हाल में चेन्नई से लौटे गौर ने कहा कि तमिलनाडु की राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर भोपाल की तुलना में काफी कम है। वर्ष 2012 के दौरान चेन्नई में हुए अपराधों में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध सिर्फ 19.32 फीसदी थे। जबकि भोपाल में ये 71.38 फीसदी थे। उस दौरान पूरे मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध भी इतने ही थे।
विज्ञापन
बाबूलाल गौर ने कहा कि तमिलना़डु की यात्रा के दौरान वह कई सीनियर पुलिस अफसरों से मिले। इन अफसरों का कहना था कि शहर में महिलाएं ऐसे कपड़े पहनती हैं, जिनसे उनका शरीर पूरी तरह ढका रहता है। साथ ही वे नियमित मंदिर भी जाती हैं। इसी वजह से यहां महिलाओं के खिलाफ अन्य राज्यों को तुलना में कम यौन अपराध होते हैं।
विज्ञापन