{"_id":"22d5bffe-8553-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"babri-demolition-advani-joshi-hearing-on-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंसः आडवाणी, जोशी के खिलाफ सुनवाई 2 अप्रैल को","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाबरी विध्वंसः आडवाणी, जोशी के खिलाफ सुनवाई 2 अप्रैल को
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Mar 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद से जुड़े मामले की सुनवाई अब 2 अप्रैल को होगी। इस मामले में सीबीआई की याचिका में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती समेत 18 अन्य लोगों के खिलाफ फिर से साजिश के आरोप तय करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एलएच दत्तू और न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की ओर से आग्रह किए जाने के बाद मामले की सुनवाई दो अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से वरिष्ठ वकील पीपी राव ने खंडपीठ से कुछ सप्ताह के लिए सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके बाद खंडपीठ ने प्रतिवादियों यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और अन्य के वकील की राय जाननी चाही। दोनों पक्षों की सहमति के बाद अदालत ने इसकी सुनवाई दो अप्रैल तय कर दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने इन नेताओं को आपराधिक साजिश रचने के आरोपों से मुक्त कर दिया था। इस पर हाईकोर्ट ने भी अपनी मुहर लगाई थी।
विवादित ढांचा ढहाए जाने के आरोपों से मुक्त किए गए प्रमुख नेताओं में लालकृष्ण आडवाणी और कल्याण सिंह के अलावा, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, विष्णुहरि डालमिया और साध्वी रितंभरा शामिल हैं।