{"_id":"936ee4149939b41fedfca0de853c61f1","slug":"babbar-khalsa-terrorist-arrested-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर खालसा का आतंकवादी गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बब्बर खालसा का आतंकवादी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज, नौतनवां
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल टेरेरिस्ट ग्रुप के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि गिरफ्तार आतंकवादी जींद (हरियाणा) का रतनदीप सिंह है, जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
इस आतंकी की नेपाल और आसपास मौजूदगी के संकेत मिलने पर पंजाब पुलिस की स्टेट ऑपरेशन सेल की अमृतसर शाखा और यूपी एटीएस की टीम कुछ दिन से सोनौली सीमा पर सक्रिय थी। सुराग मिलने पर बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में शामिल रतनदीप की गिरफ्तारी सोनौली की एक लॉज से किए जाने की चर्चा है, जबकि उसे आजमगढ़ के सराय मीर से पकड़े जाने की बात भी कही जा रही है। स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।
विज्ञापन
महराजगंज के एसपी हिमांशु कुमार राय ने आतंकवादी की गिरफ्तारी से जुड़ी कोई जानकारी न होने की बात कही। दूसरी ओर गोरखपुर जोन के आईजी एसके माथुर ने कहा कि आतंकी के पकड़े जाने की चर्चा सुनी है। इस बारे में जानकारी जुटा रहा हूं।