योग दिवसः रामदेव को लेकर सस्पेंस से उठा परदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव के शामिल होने को लेकर जारी सस्पेंस से परदा उठ गया है। रामदेव अब अपने दल-बल के साथ 21 जून को दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में शमिल होंगे।
हालांकि उन्हें उतना भाव नहीं मिलेगा। जितनी उनके समर्थकों को उम्मीद थी। बाबा रामदेव एक संकेत के स्वरूप में उपस्थित होंगे। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने स्पष्ट किया है कि रामदेव न सिर्फ आयोजन में शामिल होंगे बल्कि उनके संगठन की ओर से देशभर में योग का आयोजन होगा।
तो नाराज थे बाबा रामदेव
बताया जा रहा है कि इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका न मिलने के वजह से बाबा रामदेव नाराज थे। उनकी नाराजगी के एक और वजह यह भी है कि मध्यम, लघु एवं कुटीर उद्योग मंत्रालय के अंर्तगत आने वाले खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने साझा उपक्रम चलाने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।
सूत्र बताते हैं कि नाराज रामदेव को मनाकर कार्यक्रम में बुलाने के लिए खुद आयुष मंत्री नाइक ने बीते दिनों उनसे मिलकर आग्रह किया है। कहा जा रहा है कि रामदेव ने आयोजन में पहुंचने की हामी भर दी है।