फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Baba ramdev slams anna hazare

अब रामदेव ने की राहुल की तारीफ

Sat, 01 Feb 2014 06:40 PM IST
Updated Sat, 01 Feb 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
Baba ramdev slams anna hazare

योग गुरु बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान अपने साथी रहे अन्ना हजारे को बुजुर्ग करार दिया है। रामदेव ने कहा कि अन्ना अब बुजुर्ग हो चुके हैं, इसलिए उन्हें संन्यास लेना चाहिए।

विज्ञापन


ये पहली बार है जब रामदेव ने अन्ना हजारे पर इस तरह से निशाना साधा है। इससे पहले रामदेव हमेशा अन्ना हजारे का साथ देते रहे हैं और केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं।
विज्ञापन


रामदेव ने सारी बातें संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जम्मू में कहीं। योग गुरु रामदेव भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए देशभर में प्रचार करते घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी को बताया ईमानदार

Baba ramdev slams anna hazare

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक शरीफ और ईमानदार आदमी हैं। लेकिन उन्हें कांग्रेस के पापों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने 1984 के दंगों पर सच बोला है।

इससे पहले नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस देश में आर्थिक और सामाजिक अराजकता फैला रही है।

रामदेव ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार से सिर्फ मोदी ही बचा सकते हैं। देश राजनीतिक अराजकता का सामना कर रहा है।

'अराजक है आम आदमी पार्टी'

Baba ramdev slams anna hazare

बाबा रामदेव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग आपा खो रहे हैं। इसलिए वह अपनी कथनी और करनी से भटकर देश के महान लोगों को बेईमान कह रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को बेईमान कह देने से उनकी छवि मजबूत नहीं हो सकती है।

केजरीवाल अपने सिद्धांतों से भटक गए हैं। वह शनिवार को जेके रिसार्ट जम्मू में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के लिए नामिक नरेंद्र मोदी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को जागरूक करने पहुंचे थे।

बाबा रामदेव ने केंद्रीय अक्षय ऊर्जा मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारुख अब्दुल्ला को नसीहत देते हुए कहा कि वह अब कांग्रेस की डूबती नैय्या को छोड़कर भाजपा का दामन थामे। लोकसभा चुनाव में भाजपा जम्मू-कश्मीर में कम से कम तीन सीटों पर परचम फहराएगी।

न‌ित‌िन गडकरी का किया बचाव

Baba ramdev slams anna hazare
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष न‌ित‌िन गड़करी का बचाव करते हुए रामवेद ने कहा क‌ि वो एक ईमानदार आदमी हैं। रामदेव ने कहा क‌ि गड़करी पर लगाए केजरीवाल के आरोप बेबुन‌ियाद हैं।

वहीं केजरीवाल द्वारा गड़करी को बेईमान कहे जाने पर खुद केजरीवाल घ‌िर गए हैं। न‌ित‌िन गडकरी ने कल कहा था क‌ि केजरीवाल या तो अपना बयान वापस लेकर माफी मांगे नहीं तो वो उनके ख‌िलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। लेक‌िन गड़करी ने केजरीवाल के ख‌िलाफ कानूनी नोट‌िस भ‌िजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed