फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Baba Ramdev Threatens Modi Government to Start Black Money Movement Again

मोदी सरकार के खिलाफ रामदेव ने दी आंदोलन की धमकी

Mon, 08 Dec 2014 04:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 08 Dec 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev Threatens Modi Government to Start Black Money Movement Again

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास समर्थक माने जाने वाले योग गुरु बाबा रामदेव ने कालेधन को लेकर मोदी सरकार को चेतावनी दी है। रविवार को यूपी के मुरादाबाद में हुई एक सभा के दौरान रामदेव ने कहा कि अगर मोदी सरकार विदेश में जमा कालाधन को वापस लाने में नाकाम रहती है तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार कालाधन वापस लाने के अपने वादे को निभाने में असफल रहती है तो वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और देश भर में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कालेधन के मुद्दे पर न चुप थे और न ही चुप रहेंगे।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर कालेधन को लेकर भरोसा भी व्यक्त किया। बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें पूर्ण विश्वास है और वह विदेश में जमा कालाधन वापस लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालेधन पर नरम-गरम बाबा

Baba Ramdev Threatens Modi Government to Start Black Money Movement Again

बाबा रामदेव ने कालाधन वापस लाने को लेकर कहा प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों में भरोसा है। इससे पहले किए एक उनके कार्यों को देखकर लगता है कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं।

और किसी भी कारण से अगर वह समय पर कालाधन वापस लाने में सफल नहीं होते तो वह आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों से कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।

गौरतलब है कि बाबा रामदेव का यह बयान कालेधन को लेकर एक नई डेड लाइन की ओर इशारा करता है। इससे पहले केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद बाबा रामदेव कहते थे कि अभी नई सरकार है और इसे कुछ वक्त देने की जरूरत है। लेकिन अब बाबा रामदेव आंदोलन की चेतावनी देनी शुरू कर दी है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में केंद्र सरकार को समय पर कालेधन की जांच लिए समय-सीमा भी तय की है।

कब तक आएगा कालाधन?

Baba Ramdev Threatens Modi Government to Start Black Money Movement Again

सुप्रीप कोर्ट कुछ दिन पूर्व ही केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि सरकार यह तय करे कि ‌विदेशी बैंकों जो भी कालेधन से संबंधित खाता हैं उनकी जांच मार्च 2015 तक पूरी कर ली जाए।

इससे पहले 29 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने सुप्रीम को कालाधन रखने वाले उन 627 लोगों की जानकारी दी थी जिनका खाता एचएसबीसी बैंक (जिनेवा) में है और जिनकी जांच की जा रही है।

केंद्र की सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में भी कालाधन वापस लाने की बात की थी। इतना ही नहीं पार्टी चुनाव प्रचार की लगभग हर सभा में भी कालाधन वापस लाने का वादा करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed