'कांग्रेस की कठपुतली और एजेंट हैं अरविंद केजरीवाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगगुरु बाबा रामदेव ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमकर खरी खोटी सुनाई।
रामदेव ने कहा कि केजरीवाल कांग्रेस पार्टी की कठपुतली मुखौटा और एजेंट बनकर काम कर रहे हैं इसलिए वे हर जगह पर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की बुराई करते घूम रहे हैं।
बाबा रामदेव ने कहा कि केजरीवाल ने देश की उम्मीदों को तोड़कर रख दिया है। इसलिए अब देश की जनता का उन पर से विश्वास उठ गया है।
कांग्रेस के आदेश पर मोदी को कोस रहे केजरी
बाबा रामदेव ने कहा कि केजरीवाल अब 'केजरी बवाल' बन गए है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं और केन्द्र में उनके नेतृत्व वाली सरकार के भ्रष्टाचार तथा घोटाले नजर नहीं आ रहे हैं इसलिए वे इस संबंध में चर्चा भी नहीं करते है।
रामदेव ने कहा कि केजरीवाल को अब केवल मोदी ही नजर आ रहे हैं इसलिए रोज सुबह उठकर मोदी के खिलाफ बोलना शुरू कर उनको कोसते रहते हैं।
ऊंट अब आएगा पहाड़ के नीचे: भाजपा
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केजरीवाल गलतफहमी में जी रहे हैं।
उन्हें ठोस व जमीनी बातें करनी चाहिए। नकवी के कहा कि केजरीवाल जिस तरह की बहकी व बेतुकी बातें कर रहे हैं, इससे लग रहा है कि चुनाव आते-आते उनके मानसिक संतुलन भी बुरा असर पड़ सकता है।
दिल्ली में जिम्मेदारी से भाग चुके केजरीवाल अब भी झूठे आरोप-प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की दी गई पटकथा अब पिट चुकी है। इसलिए अब उन्हें ठोस बातें करनी चाहिए।