'पतंजलि से डर गई हैं कंपनियां, कर रही हैं साजिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि के उत्पादों पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच खुद बाबा रामदेव बचाव करने आए। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों को पतंजलि से डर लग रहा है और वो हमे बदनाम करने की साजिश कर रही है।
रामदेव ने कहा कि वे खुद पतंजलि के ब्रांड एबैस्डर हैं और दावा किया कि पतंजलि के घी में कोई खराबी नहीं है। रामदेव ने कहा कि आज तक कभी सुना है कि ही में फंगस लगता हो?
उन्होंने कहा कि कंपनियां लोगों को रुपए देकर प्रायोजित कर रही हैं कि वे हमारे खिलाफ आएं। रामदेव मे कहा कि पतंजलि के उत्पादों में लोगों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाता है।
करूंगा सख्त कार्रवाई
पतंजलि उत्पादों के सैंपल लिए जाने पर उन्होंने कहा कि ज्यादातर सैंपल भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों से लिए गए हैं ताकि ये साबित किया जा सके कि भाजपा और रामदेव लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की मिलीभगत में शामिल है।
उन्होंने पतंजलि के नूडल्स पर उठे सवालों पर कहा कि वो सिर्फ हमें बदनाम करने की साजिश है और हमने उसकी जांच कराई लेकिन उसमें किसी तरह का कोई कीड़ा नहीं निकला।
रामदेव ने यह भी दावा किया कि उनकी मैगी में 6 महीने तक कीड़े पैदे ही नहीं हो सकते। बिस्किट में बीफ के सवाल पर रामदेव ने कहा कि एक ओर बाबा गौरक्षा की बात करता है तो वह बीफ का उपयोग कैसे कर सकता है।
उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेंस में शहद की गुणवत्ता पर कहा कि इसका उत्पाद 1500 करोड़ रूपए तक बढ़ गया है जिससे लोगों की जमीन खिसक गई है।
रामदेव ने कहा कि उन्होंने यह प्रेस कॉफ्रेंस आज जानबूझ कर की है ताकि लोगों को सच पता चल सके। रामदेव ने कहा कि पतंजलि और उसके उत्पादों को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।