फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev on black money,15 lakh rupees will be given since 2015.

बाबा रामदेव ने बताया, कब आएंगे आपके खाते में 15 लाख

Mon, 22 Dec 2014 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Dec 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev on black money,15 lakh rupees will be given since 2015.

किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाले बाबा रामदेव ने कालेधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। रामदेव ने कहा कि 2015 यानी अगले साल से लोगों के खातों में पैसा आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बाबा रामदेव के कहा कि काले धन के मुद्दे पर मैंने जो कुछ कहा है उस पर अडिग हूं और उसे हकीकत में बदला जाएगा।

रविवार को एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए बाबा रामदेव ने देश में आने वाले कालाधन का पैसा लोगों के खातों में जमा कराने की बात एक बार फिर से दोहराई है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान रामदेव से जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कालाधन आने पर लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा था। अब ये पैसे लोगों के खातों में कब आएंगे? इस सवाल के जवाब में रामदेव ने कहा कि 2015 से लोगों के खाते में पैसे आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के उस दावे को खारिज किया जिसमें कहा गया था यह बात किसी को भी नहीं मालूम कि कालाधन कितना है। बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें पता है कि काला धन कितना है।

देश और विदेश में कितना है कालाधन?

baba ramdev on black money,15 lakh rupees will be given since 2015.

बाबा रामदेव ने टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उनके आंकड़ों के अनुसार विदेशों में 100 लाख करोड़ रुपए जमा है। और यह राशि कुल कालेधन का मात्र दस प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत कालाधन तो देश में ही है। यानी कुल कालाधन करीब 1000 हजार लाख करोड़ रुपए है।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा था कि किसी को पता नहीं है कि वास्तविक रूप से कालाधन कितना है। ऐसे में बाबा रामदेव का दावा हैरान करने वाला है।

सालों से कालेधन को लेकर मुहिम चला रहे बाबा रामदेव इससे पहले विदेशी बैंकों में 400 लाख करोड़ जमा होने की बात कहा करते थे लेकिन अब उनके आंकड़े भी 100 लाख करोड़ पर आ गए हैं।

अपने इस विवादित बयान से पहले भी बाबा रामदेव विवादित बयान दे चुके हैं।

कालेधन पर दी थी पीएम को धमकी

baba ramdev on black money,15 lakh rupees will be given since 2015.

विवादित बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले बाबा रामदेव ने 7 दिसंबर को यूपी के मुरादाबाद में हुई एक सभा के दौरान कहा था कि अगर मोदी सरकार विदेश में जमा कालाधन को वापस लाने में नाकाम रहती है तो वे फिर से आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा था कि अगर सरकार कालाधन वापस लाने के अपने वादे को निभाने में असफल रहती है तो वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और देश भर में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कभी कालेधन के मुद्दे पर न चुप थे और न ही चुप रहेंगे।

हालांकि उन्‍होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर कालेधन को लेकर भरोसा भी व्यक्त किया था। बाबा रामदेव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्‍हें पूर्ण विश्वास है और वह विदेश में जमा कालाधन वापस लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed