फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev likes narendra modi but not bjp

बाबा रामदेव को मोदी प्यारे पर भाजपा नहीं

Tue, 16 Jul 2013 12:33 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
baba ramdev likes narendra modi but not bjp

बाबा रामदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी का समर्थन तो किया है लेकिन उनके संगठन ‘भारत स्वाभिमान’ ने आगामी लोकसभा चुनाव में किसी दल का समर्थन करने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने यह दावा करते हुए कहा कि ‘भारत स्वाभिमान‘ आगामी चुनाव में उसी दल का समर्थन करेगा जो उसके मुद्दों को अपने चुनाव घोषणापत्र में शामिल करेगा। संगठन की समस्याओं का समाधान करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि संगठन ने अभी तक किसी दल को समर्थन करने अथवा नहीं करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। बाबा रामदेव ने सिर्फ मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि बाबा रामदेव कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके अनुसार योग गुरु के चुनाव लड़ने को लेकर राजनीतिक गलियारे में लगाई जा रही अटकलें सही नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed