रामदेव ने मोदी को कहा अभिमानी, राहुल को सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा रामदेव कांग्रेस के कट्टर विरोधी रहे हैं, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने राहुल की सराहना कर के सबको चौंका दिया। इतना ही नहीं उन्होंने मोदी सरकार को अभिमानी तक कह डाला।
'आज तक' को दिए एक इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता चुनाव जीतने के बाद अभिमानी हो गए है। रामदेव ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना तो की लेकिन यह सलाह भी दी कि सरकार को किसान विरोधी छवि से बाहर निकलना चाहिए।
रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस में नई जान फूंक रहे हैं। रामदेव ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को गरीब विरोधी चित्रित करने में सफल रहा है।
केजरीवाल को भी सराहा
बाबा रामदेव ने इंटरव्यू के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल को भी सराहा। उन्होने कहा कि वो अच्छा काम कर रहे हैं। रामदेव और केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दों पर मंच साझा कर चुके हैं।
काले धन के मु्द्दे पर रामदेव ने कहा कि हम जून तक इंतजार करेंगे। उसके बाद क्या करना है वह तय किया जाएगा। बाबा रामदेव ने अपने पुत्रजीवक विवाद पर कहा कि जो चाहे जांच करा ले।
उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी जांच से कोई दिक्कत नहीं है।उन्होंने कहा कि जदयू नेता को मेरी दवा से दिक्कत है, तो वो उसका उपयोग करे और वो फिर से पिता बनेंगे ये मेरा दावा है।