फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev criticised rbi plan

'आरबीआई कर रही गलत, भाजपा बोल रही अर्द्धसत्य'

Fri, 24 Jan 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev criticised rbi plan

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि रिजर्व बैंक की पांच सौ रुपये के नोट को वापस लेने की योजना हड़बड़ी में तैयार की गई है। इससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। काले धन पर रोक लगाने के लिए आरबीआई को वर्ष 2005 की अपेक्षा 2013 तक जारी सभी बड़े नोट वापस लेने चाहिए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बाबा ने इस मुद्दे पर भाजपा को भी लपेटे में लेते हुए आरोप लगाया कि भाजपा भी आधी-अधूरी योजना पर काम कर रही है। शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बाबा ने कहा कि आरबीआई की 2005 से पहले के पांच सौ रुपये के नोट वापस लेने की योजना का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे महंगाई, काला धन, भ्रष्टाचार, नकली करेंसी और आर्थिक बदहाली का समाधान नहीं होगा।

'भाजपा का ध्यान सिर्फ बाहरी काले धन पर'

baba ramdev criticised rbi plan

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आज देशभर में प्रचलित करेंसी में 45 फीसदी हिस्सा पांच सौ रुपये और 37 फीसदी एक हजार रुपये का है। लिहाजा, सिर्फ पांच सौ रुपये की वापसी समस्या का समाधान नहीं है। इसकी जगह आरबीआई को अभी तक छपे हुए सभी नोट वापस लेने चाहिए और नोट के बदले नोट देने की जगह बैंकों से लेन-देन का बढ़ावा दिया जाना चाहिए। वहीं, छोटी मुद्रा को वापस नहीं लेना बेहतर होगा।

साथ ही, आर्थिक नीतियों और कर प्रणाली में बड़े स्तर का बदलाव लाना भी जरूरी है। इससे टैक्स रूपी आतंकवाद और आर्थिक अराजकता से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा काले धन के मामले में अर्द्ध सत्य को बाहर लाती है।

उसका सारा ध्यान बाहरी काले धन पर है जबकि घरेलू काले धन पर पार्टी की नजर नहीं जाती है। खास बात यह कि घरेलू काला धन करीब 90 फीसदी है।

सोमनाथ के मामले में केजरीवाल पर वार

baba ramdev criticised rbi plan

रामदेव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे किसी भी नेता पर आरोप लगने पर वे सीधा इस्तीफा मांगते हैं। जब उनका ही एक मंत्री आरोपों को घेरे में है तो वे खुद ही जांच कर उसे पाक-साफ साबित कर रहे हैं। इससे उनकी विश्वसनीयता कम होने के साथ पार्टी की छवि भी धूमिल हो रही है।

23 मार्च को दस करोड़ लोग करेंगे योग

सियासी लामबंदी करने के लिए रामदेव एक साथ दस करोड़ लोगों तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने योग का सहारा लिया है। उन्होंने बताया कि शहीद दिवस पर 23 मार्च को देशव्यापी योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान करीब दस करोड़ लोग एक साथ योग करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed