रामदेव की पीएम को सलाह, ईंट का जवाब पत्थर से दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट हमले पर योगगुरू बाबा रामदेव ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नसीहत दे डाली। रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान को ईंट जवाब पत्थर से देना चाहिए।
अगर पाकिस्तान हमारा एक जवान मारता है तो भारत को उसके 10 जवान मार गिराने चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ हम पाकिस्तान को हर बार सबूत देते हैं जबकि भारत को उसके आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला करना चाहिए ताकि फिर वह सबूत मांगना भूल जाए।
आतंकी घटनाओं के खिलाफ हर बार पाकिस्तान को सबूत देना हमारी बुजदिली है। भारत शक्तिशाली है पाक को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह फिर कभी सबूत न मांगे।
भारत को हमलावर रुख अपनाना चाहिए
रामदेव ने कहा कि जब भी आतंकवादी का जिक्र होता है हम हमेशा बचाव की मुद्रा में आ जाते हैं जबकि हमें हर बार हमलावार रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को दो काम एक साथ करने चाहिए। मोदी को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए और शांति की बात भी करनी चाहिए।
कहा कि शांति और क्रांति साथ चलती हैं। वहीं रामदेव ने कहा कि मोदी जी चुनाव से पहले कहते थे कि हम पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी को पुरानी बाते याद दिला दी हैं, और देशवासी भी यही चाहते हैं।