फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev comments on pathankot attack

रामदेव की पीएम को सलाह, ईंट का जवाब पत्थर से दें

Sat, 09 Jan 2016 05:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 05:16 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev comments on pathankot attack

पठानकोट हमले पर योगगुरू बाबा रामदेव ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नसीहत दे डाली। रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान को ईंट जवाब पत्थर से देना चाहिए।

विज्ञापन


अगर पाकिस्तान हमारा एक जवान मारता है तो भारत को उसके 10 जवान मार गिराने चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ हम पाकिस्तान को हर बार सबूत देते हैं जबकि भारत को उसके आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला करना चाहिए ताकि फिर वह सबूत मांगना भूल जाए।
विज्ञापन


आतंकी घटनाओं के खिलाफ हर बार पाकिस्तान को सबूत देना हमारी बुजदिली है। भारत शक्तिशाली है पाक को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वह फिर कभी सबूत न मांगे।

भारत को हमलावर रुख अपनाना चाहिए

baba ramdev comments on pathankot attack

रामदेव ने कहा कि जब भी आतंकवादी का जिक्र होता है हम हमेशा बचाव की मुद्रा में आ जाते हैं जबकि हमें हर बार हमलावार रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को दो काम एक साथ करने चाहिए। मोदी को ईंट का जवाब पत्‍थर से देना चाहिए और शांति की बात भी करनी चाहिए।

कहा कि शांति और क्रांति साथ चलती हैं। वहीं रामदेव ने कहा कि मोदी जी चुनाव से पहले कहते थे कि हम पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी जी को पुरानी बाते याद दिला दी हैं, और देशवासी भी यही चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed