{"_id":"41654fbab500356c9eaa9d724d42be1c","slug":"baba-ramdev-attack-on-sonia-gandhi-and-nehru","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सोनिया लुटेरिन बहू और क्रूर महिला, नेहरू सबसे बड़े खलनायक'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सोनिया लुटेरिन बहू और क्रूर महिला, नेहरू सबसे बड़े खलनायक'
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 09 Apr 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
योग गुरू बाबा रामदेव ने बुधवार को मुरादाबाद में कांग्रेस के खिलाफ जमकर ‘जहर’ उगला। बोलना शुरू हुए तो कांग्रेस अध्यक्ष को लुटेरिन बहू और क्रूर महिला व नेहरू को सबसे बड़ा खलनायक तक कह डाला।
विज्ञापन
बाबा यहीं नहीं रुके, बोले कि यह महिला पोप को राष्ट्राध्यक्ष जैसा सम्मान देती है जबकि शंकराचार्यों और संतों से घृणा करती है। नेहरू गांधी परिवार पर देश को बर्बाद कर डालने के आरोप लगाते हुए बाबा ने कहा कि मोदी ही देश की एकता और अखंडता की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि देशभक्त संतों को राष्ट्रविरोधी और सांप्रदायिक बताने वाली कांग्रेस खुद आतंकियों को पेंशन का प्रस्ताव रखकर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
बोले, देश सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है, हिंदुओं को दलित और दूसरी जातियों में बांटने की साजिशें रची जा रही हैं। लेकिन देश से प्यार करने वाले जानते हैं कि केवल नरेंद्र मोदी ही देश को एक स्थायी और आदर्श सरकार दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी ही भ्रष्टाचारियों को जेल भेज सकते हैं और काला धन वापस ला सकते हैं। बोले कि लगता है देश में हिंदू होना अपराध हो गया है। बाबा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं प्रतिज्ञा लेता हूं, जीवन में कभी भी चुनाव नहीं लड़ूंगा।