फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   baba ramdev attack on shahrukh khan

अब बाबा रामदेव ने साधा शाहरूख खान पर निशाना

Wed, 04 Nov 2015 09:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Nov 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev attack on shahrukh khan

शाहरूख खान के ऊपर एक के बाद एक जुबानी हमले शुरू हो गए हैं। अब योग गुरु रामदेव ने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान पर शाहरूख खान पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने कहा कि शाहरुख खान को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद मिली हुई सारी कमाई लौटा देनी चाहिए। रामदेव ने शाहरुख के बयान को हवाबाजी करार दिया और कहा कि अगर शाहरुख को वाकई विरोध करना है तो उन्हें पद्मश्री सम्मान के बाद कमाई सारी रकम की एक लिस्ट बनानी चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे देना चाहिए।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि शाहरुख खान ने अपने 50वें जन्मदिन पर देश में असहिष्णुता के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही थी। उन्होंने पुरस्कार लौटाने वालों को साहसी बताते हुए कहा था कि प्रतीकात्मक रूप से वह भी अपना पुरस्कार लौटाने में हिचकेंगे नहीं। उनके इसी बयान के बाद सियासी गलियारे में हंगामा मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं ने उनपर चौतरफा हमला बोल दिया। हालांकि, इसके बाद अनुपम खेर उनके बचाव में उतरे और उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि भाजपा के कुछ नेताओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। उन्होंने शाहरुख को देश का आदर्श भी करार दिया।




मोरहाबादी में अपने शिविर के दूसरे दिन रामदेव ने पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पुरस्कार के सामान के साथ पुरस्कार की राशि भी देश को दान कर दें। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को किसी दल के सहयोग से ही पुरस्कार मिला है। खुशामद से मिले पुरस्कार के बाद वे संबंधित दल को खुश करने के लिए ही ऐसा कदम उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed