{"_id":"cc0a13303ed08a19ad1337b40e407a76","slug":"azaruddin-fight-election-from-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया दत्त की जगह चुनाव लड़ेंगे अजहर!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रिया दत्त की जगह चुनाव लड़ेंगे अजहर!
अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 16 Jan 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद और पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन को इस बार मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण इस मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं। उन्होंने अजहर से मुंबई उत्तर मध्य सीट से चुनाव लड़ने की अपील की है।
बीते मंगलवार को यहां कांग्रेस पार्टी की रैली में अजहर की मौजूदगी के बाद से ये चर्चाएं शुरू हुई हैं। खास बात यह है कि उस रैली में वर्तमान कांग्रेस सांसद प्रिया दत्ता मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अजहर को यहां से लड़ाने की इच्छा की खबर प्रिया के पास पहले ही पहुंच चुकी थी। सूत्रों के अनुसार यदि ऐसा हुआ तो इस बार प्रिया को यहां से टिकट नहीं मिलने वाला।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो चव्हाण इस क्षेत्र में मुस्लिम वोटों को आकर्षित करने के लिए अजहर को यहां से उतारना चाहते हैं। मुंबई उत्तर मध्य की सीट में विले पार्ले, चांदीवली, कुर्ला, बांद्रा पूर्व और बांद्रा पश्चिम और कलीना के इलाके आते हैं। इनमें से अधिकतर में बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है।
अजहर के नाम से उत्साहित लोगों का कहना है कि मंगलवार की रैली में उनकी मौजूदगी के कारण काफी मुस्लिम आए थे।
इन इलाकों की आबादी का गणित रखने वालों का कहना है कि अजहर यहां खड़े हुए तो उन्हें हर हाल में साढ़े छह लाख से ज्यादा वोट मिल सकते हैं।
हालांकि इस बारे में न कांग्रेस और न अजहर की तरफ से कोई बयान आया है। अजहर 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसी साल हुए लोकसभा चुनावों में वह उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से जीत कर संसद में पहुंचे थे।