फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Azam targets PM Modi in Saharanpur.

आजम के निशाने पर मोदी, बताया कैसे बनी उनकी सरकार

Thu, 23 Jul 2015 08:03 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
Azam targets PM Modi in Saharanpur.

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने बृहस्पतिवार को एक तरफ जहां हिंदू मुस्लिमों को मिलकर रहने की नसीहत दी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टॉप ट्रेन क्रिमिनल में शामिल होना बताया।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे ने यह सरकार बनवा दी और फिर से दंग का माहौल बनाने की तैयारी की जा रही है। दंगा-फसाद से मुल्क या हिंदू-मुस्लिम का भला होने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यहां के मुसलमान कहां जाएंगे। करोड़ों मुसलमानों को कहां रखेगा पाकिस्तान। इसलिए सब मिलकर रहें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सहारनपुर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री आजम खां का अंदाजे बयां अलग नजर आया।

सुबह सर्किट हाउस में और फिर ईदगाह पर एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगे की बदौलत मोदी सरकार बन गई। गुजरात से ज्यादा लाभ तो इस सरकार को मुजफ्फरनगर दंगे से ही मिला। अब फिर से दंगे का माहौल बनाने की तैयारी है। दंगा-फसाद की बजाय आपसी मुहब्बत से रहकर मिसाल पेश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुल्क में ही मिलकर रहें हिंदू-मुसलमान'

Azam targets PM Modi in Saharanpur.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि गूगल की लिस्ट देखने पर पता चलता है कि वह टॉप टेन क्रिमिनल में हैं। उन्होंने कहा कि झाड़ू हाथ में देने से गंगा साफ नहीं होगी। झाड़ू से लोगों को सफाई कर्मचारी तो बनाया जा सकता है। लोगों को झाड़ू नहीं, कलम और रोजगार देने की जरूरत है।
 
सपा कार्यकर्ताओं को लगाई जमकर फटकार
नगरीय विकास मंत्री आजम खां का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं की अधिक भीड़ और धक्का-मुक्की पर वह झल्ला गए।

गाड़ी में बैठकर चलने से पहले स्टेशन परिसर में ही कार्यकर्ताओं को उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई। कहा कि अनुशासन तोड़ोगे तो वापस चला जाऊंगा। इतनी भीड़ में कोई गोली मार दे तो...। आजम खां के इस अंदाज को देखने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ आए कुछ नेता बगले झांकने लगे।

'इतनी भीड़ में कोई गोली मार दे तो...'

Azam targets PM Modi in Saharanpur.

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सुबह 7:53 बजे जैसे ही रेलवे स्टेशन पहुंची तो सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए आजम खां का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के चलते प्रशासनिक अधिकारी भी कैबिनेट मंत्री को गुलदस्ते भेंट नहीं कर सके।

कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये माहौल कैसा चल रहा है? और हमारे कितने दुश्मन है, आपको सब मालूम है। उसके बावजूद भी ऐसा कर रहे हो। ऐसा करोगे तो अब सहारनपुर नहीं आएंगे। इतनी भीड़ में कोई गोली मार दे तो...।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। स्वागत करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष जगपाल दास, नगर अध्यक्ष फैजालुर्रहमान, सरफराज खान, मसूद बदर, मंसूर बदर, इसरार चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed