जेटली के समलैंगिकता बयान पर आजम का हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समलैंगिकता के मुद्दे पर केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के बयान पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म का देश है, मान्यताओं का देश है। इसका अपना इतिहास है।
संसद को इस मुद्दे पर सख्त कानून बनाना चाहिए। जेटली के बयान पर कहा कि आरएसएस के लोग होते ही ऐसे हैं, इसलिए ही शादी-ब्याह नहीं करते हैं।
गौरतलब है कि नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री ने समलैंगिकता के पक्ष उतर आए। उन्होंने कहा कि समलैंगिकता के मुद्दे पर 2014 में दिए गए फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए।
जेटली के इस बयान को आजम खां ने गलत बताया है। उन्होंने समलैंगिकता को गलत बताते हुए और कड़े कानून की वकालत की।
भाजपा की आर्थिक नीति ठीक नहीं
आजम खां रविवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने जो बयान दिया, प्रधानमंत्री का बयान उसके उलट है।
प्रधानमंत्री अपने ही लोगों को अपमानित कर रहे हैं। बेहतर होता कि वो गृहमंत्री को इसी गाइड लाइन पर बोलने को कहते। वैसे इन लोगों का संविधान पर विश्वास नहीं है।
जीएसटी पर गतिरोध समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीति ठीक नहीं है। देश में कई वस्तुओं की कीमत अचानक कम हुई है। वजह ये है कि बाजार में उसके खरीदार नहीं है।