फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam said, sangeet som had turnover of meat up to five years

आजम बोले, संगीत सोम ने 5 साल तक किया मीट का कारोबार

Sun, 11 Oct 2015 10:13 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
azam said, sangeet som had turnover of meat up to five years

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फनगर दंगे के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम खुद मीट के कारोबारी रहे हैं। उन्होंने पांच साल तक मीट का कारोबार किया है।

विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि संगीत सोम ने फर्जी कागजात तैयार कर अलीगढ़ में वन विभाग की सैकड़ों एकड़ जमीन हड़प ली है। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच शुरू करा दी है।

सपा कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा कि अब भाजपा और आरएसएस संगीत सोम के मुद्दे पर फैसला ले। इस बात के पूरे प्रमाण हैं कि संगीत सोम ने पांच सालों तक मीट का कारोबार किया है। अलीगढ़ में वन विभाग की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर संगीत सोम ने सैकड़ों एक जमीन हड़प ली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस खेल में भाजपा के अन्य कई नेता भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने इसकी फाइल तलब कर ली है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि संगीत सोम मुझ पर मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर आरोप लगाते रहे हैं। इसको लेकर गठित सहाय आयोग की रिपोर्ट आ चुकी है, इसमें मेरे नाम का तस्करा तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'खिल्ली उड़ रही है कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है'

azam said, sangeet som had turnover of meat up to five years

आजम खां ने कहा कि दादरी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बयान देना चाहिए। दुनिया भर में खिल्ली उड़ रही है कि हिंदुस्तान में क्या हो रहा है? दादरी की घटना और बीफ के मुद्दे को चुनावी मुद्दा न बनाए जाए।

उन्होंने कहा कि गाय हिंदू भाइयों की आस्था का हिस्सा है। गाय का सम्मान होना चाहिए। उसके वध पर रोक लगनी चाहिए। गोवध पर पूरी तरह से प्रतिबंध होना चाहिए। जब वैध कारोबार बंद हो जाएगा तो अवैध पर अपने आप रोक लग जाएगी।

उन्होंने मैनपुरी की घटना पर भी अफसोस जताया। आजम खां ने कहा कि अफवाह पर वहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। आवश्यक है कि विश्वास का माहौल कायम किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed