फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam raise the issue of dadri murder case in un

दादरी हत्याकांड को संयुक्त राष्ट्र तक लेकर जाएंगे: आजम

Sun, 04 Oct 2015 09:22 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
azam raise the issue of dadri murder case in un

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि वो संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को दादरी की घटना से अवगत कराएंगे। इसके लिए उन्होंने यूएन के दिल्ली स्थित कार्यालय को पत्र भेजकर मिलने के लिए वक्त मांगा है।

विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि जिस वक्त केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यूएन में पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ा रही थीं, उस वक्त बिसाहड़ा के लोग पलायन कर रहे थे।
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से आजम खां ने कहा कि बिसाहड़ा की घटना को लेकर वहां से सांसद की जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है, उससे यही लग रहा है कि उनकी इस घटना में कोई भूमिका है। सांसद को इस घटना में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाने की मांग को लेकर मेरठ के मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुस्तान में सीरिया जैसे हालात पैदा करने की कोशिश

azam raise the issue of dadri murder case in un
आजम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाले प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खुला छोड़ दिया है। हिंदुस्तान में सीरिया जैसे हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है। गोमांस का कारोबार रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जाए।

पांच सितारा होटलों में जो बीफ (गोमांस) परोसा जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए। मीट के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाए। किसी भी पशु के साथ हिंसा क्यों? पशुओं को मारे जाने पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि बिसाहड़ा की घटना को लेकर राष्ट्रीय स्तर का गोलमेज सम्मेलन बुलाया जाए। इस सम्मेलन में सेक्युलर राजनीतिक दलों, अकलीयत और दलित समाज के लोगों को शामिल जाए। इस मुद्दे पर मंथन किया जाए कि हमें अपने हम वतनों के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए।

'मैं लालू के बयान का समर्थन करता हूं'

azam raise the issue of dadri murder case in un

आजम खां ने मीट को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ नहीं निकाला जाए। लालू ने सीधे शब्दों में अपनी बात कही है। मैं इसका समर्थन करता हूं।

मुनासिब वक्त आने पर जाऊंगा बिसाहड़ा
आजम खां ने कहा कि मुनासिब वक्त आने पर वो बिसाहड़ा भी जाएंगे, लेकिन अभी वक्त है पीड़ितों की मदद करने का। सस्ती शोहरत हासिल करने के लिए वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराने भर से उनके जख्म नहीं भरेंगे। उन्होंने वहां जाने वाले नेताओं से अपील की कि वो हमदर्दी में दिखाने के लिए गरीबों का मजाक न उड़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed