फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Azam khan wants to be Prime Minister

आजम ने कही अपने दिल की बात, बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री

Wed, 16 Dec 2015 05:54 AM IST
Updated Wed, 16 Dec 2015 05:54 AM IST
विज्ञापन
Azam khan wants to be Prime Minister

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि बिहार से निकली आंधी ने देश के कूड़े-करकट को उड़ा दिया। यदि कूड़ा करकट बिहार में आ जाता तो कई प्रदेशों में इस बार दिवाली की रोशनी न होती। बल्कि कुछ और रौशन होता। इसके लिए बिहारियों को पूरे देश का शुक्रिया है।

विज्ञापन


महोत्सव के दौरान पत्रकारों के एक सवाल में कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। क्या वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं। यदि मोदी जी इस्तीफा दें दे फिर मैं दिखाउंगा कि कैसे देश चलाया जाता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कैसे बन जाएंगे इस पर कहा कि देश में सब कुछ संभव है। जब गूगल में 10 टॉप क्रिमनल की सूची में नाम वाला देश का मुखिया बन सकता है तो वो क्यों नहीं। प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव के अपने पिता और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह के प्रधानमंत्री बनवाने के प्रश्न पर बोले मुलायम सिंह उनके नाम का प्रस्ताव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम के दफ्तर में सीबीआई के छापे को आजम खां ने सीबीआई का दुरुपयोग बताया। कहा कि सीएम को इसकी सूचना देनी चाहिए थी। ये अच्छी राजनीति नही हैं। आजम वे लाजपत भवन में मिथिलांचल महासभा की ओर से आयोजित मिथिला महोत्सव में बोल रहे थे।

हल्ले-फुल्के अंदाज में गंभीर बातें कर गए आजम

Azam khan wants to be Prime Minister

अपने फायर ब्रांड बयानों से चर्चित रहने वाले कैबिनेट मंत्री ने महोत्सव के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर बातें कहीं। कुछ बातों पर सफाई भी दी। भाजपा के नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि राजनीति में ऐसे लोग हैं जो कुंवारे हैं और वे ढोंगी हैं। जो ये कहते हैं कि बेटी की सेटिंग से आगे बढ़ रहे हैं।

भारत मां को डायन कहने के मसले पर बिना मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत माता सबकी मां है। उनके बयानों को गलत समझा जाता है।

आजम खां ने कहा कि गंगा, राम, कृष्ण हर हिंदुस्तानी के हैं पर राम को कुछ लोगों ने कमल और गेरुवा कपड़ा पहनाकर अपना बना लिया। हालांकि इन लोगों ने अपने राम को राम रहने नहीं दिया। कृष्ण जी, राम जी भी महापुरुष हो सकते हैं नबी भी हो सकते हैं।

देश के प्रधानमंत्री का बिना नाम लिए और भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद टूटने पर पर देश के करोड़ों मुसलमानों के अलावा हिंदुओं के भी दिल टूटे थे।

जो आज भी जुड़ नहीं पाए हैं। दिलों को मत बांटों, जब दिल बंटते हैं तो देश बंट जाता है। ऐसा पहले भी हो चुका है। वहीं इससे पहले महोत्सव की शुरुआत आजम खां ने दीप प्रज्जवलन करके की।

इस दौरान संगठन की ओर से आजम खां, आप विधायक संजीव झा, विधायक सतीश निगम, इरफान सोलंकी, उद्यमी बलराम नरूला, पार्षद नवीन पंडित को मैथिली रत्न से सम्मानित किया।


      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed