फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Azam Khan targets BJP at Azamgarh.

'मुसलमान कब्र में जाना पसंद करेगा, पाक नहीं'

Wed, 25 Nov 2015 11:00 AM IST
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan targets BJP at Azamgarh.

नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय मुसलमान कब्र में जाना पसंद करेगा, लेकिन पाकिस्तान नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के मंसूबे पर बिहार की जनता ने पानी फेर दिया। यदि भाजपा वहां जीत जाती तो उत्तर प्रदेश में कत्लेआम शुरू हो जाता।

नगर विकास मंत्री मंगलवार को शहर के सिधारी मुहल्ले में स्थित एक होटल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।

'अमर सिंह के सपा में आने से पार्टी को नुकसान होगा'

Azam Khan targets BJP at Azamgarh.

आजम खां ने कहा कि आमिर खान की हिन्दू पत्नी ने देश में बन रहे माहौल को देखते हुए अपने दिल में उत्पन्न हुए भय को प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश के बादशाह को ही सही जुबान बोलने नहीं आता, तो उनके मंत्री, विधायक और सांसदों की क्या भाषा होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

दो दिन पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में पूर्व सांसद अमर सिंह के शामिल होने की अटकलें तेज होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अमर सिंह के पार्टी में आने से सपा का नुकसान होने के सिवाय कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed