फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan target narendra modi at yoga diwas

'बादशाह ने बापू की राख अमेरिकी कुत्तों से सुंघवाई'

Tue, 16 Jun 2015 08:08 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
azam khan target narendra modi at yoga diwas

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि योग धर्म नहीं, वर्जिश है। योग को लेकर धर्म का बीज मत बोओ। योग करने से गरीब को भूख लगेगी तो उसके लिए रोटी कहां से आएगी। देश के बादशाह ने बनारस में एक साल बीतने पर भी एक रुपया तक खर्च नहीं किया है। बनारस में अगर विकास कराया है तो टोपी वाले ने। दाड़ी वाले बादशाह ने नहीं कराया। बनारस के घाट, गली, सड़कें विकास होने की गवाह बनी हुई हैं।

विज्ञापन


बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में सदर विधायक रुचि वीरा की ओर से आयोजित विकास रैली में उन्होंने कहा कि बनारस दुनिया का पुराना धार्मिक शहर है। इस शहर से धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। वे बनारस की इज्जत करते हैं। पिछले दो दिन से वे बनारस में थे। बनारस, मथुरा व फैजाबाद में उन्होंने खूब विकास कार्य कराए हैं। कोई नगर पालिका ऐसी नहीं, जिसे उन्होंने भरपूर धन न दिया हो। हालत ये है कि कई जगह के चेयरमैन तो सरकार से मिले धन को खर्च भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि बादशाह को सबने वोट दिया, झोली भर दी, दामन भर दिया। बनारस से बादशाह सांसद बने। एक साल बाद भी बादशाह ने बनारस में एक रुपया नहीं लगाया है। बनारस की कोई गली व सड़क ऐसी नहीं जो सीमेंट से न बनी हो। 80 साल पहले बनारस में जो पाइप लाइन डाली गई थी, उन्हें बदलना टेढ़ी खीर था। क्योंकि बनारस की कई गलियां ऐसी हैं जिनमें एक आदमी भी आसानी से नहीं निकल सकता। उन पाइप लाइनों को उन्होंने बदलवा दिया। बनारस के तमाम घाट बनवाने का काम भी सूट-बूट वाले ने नहीं, बंडी पहनने वाले ने करके दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई और नेता ऐसा नहीं जो इतने बार कपड़े बदलता हो'

azam khan target narendra modi at yoga diwas

आजम ने कहा कि बादशाह ने बापू की राख को अमेरिकी कुत्तों से सूंघवाया। ऐसा है देश का बादशाह। आजम खां ने कहा कि देश के राजा ने गरीबों को ख्वाब दिखाए, वायदा किया कि सरकार बनने पर 100 दिन में काला धन वापस ला दूंगा। 20 लाख रुपये एक शख्स के खाते में जाएंगे। एक साल बीत गया पर काला धन वापस नहीं आया। बादशाह से उदास मत होइए। वह दिन में दस बार लिबास बदलता है।

आजम ने कहा कि दुनिया में कोई और नेता ऐसा नहीं जो इतने बार कपड़े बदलता हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 21 जून को योग कराया जा रहा है। योग में हिस्सा गरीब, मजदूर नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी मोटरों से आने वाले लेंगे। गरीब मजदूर योग करेगा या बच्चों के लिए कमाएगा।

उन्होंने कहा कि योग करने के बाद पेट की भूख बढ़ती है। 160 रुपये किलो की दाल गरीब कहां से खरीदकर लाएगा। उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि हिंदुस्तान पर रहम करो। इसे नफरत की आग में मत झोंको। सूरज को भी अब इन लोगों ने धर्म बना दिया है।

'राम पैगंबर हो भी सकते हैं और नहीं भी'

azam khan target narendra modi at yoga diwas

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुरान 140 हजार पैगंबरों के आने की खबर देता है। हो सकता है कि इनमें रामचंद्र भी हों या नहीं भी हों। योगी कहते हैं कि आजम खां जय श्री राम कहें, शबरी के जूठे बेर खाने वाले रामचंद्र जी की जय नहीं होगी तो किसकी होगी। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में मस्जिद गिराने के बाद कोई उनका ऐसा बयान दिखा दे कि रामचंद्र जी के बारे में एक भी गलत शब्द कहा हो, तो वह कोई भी सजा भुगतने को तैयार हैं।

योग करने से क्या मैं हिंदू हो गया
आजम ने कहा कि 20 साल पहले उनकी पत्नी ने कहा था कि ब्लड प्रेशर कम करना है तो योग कर लो। क्या योग करने से वे हिंदू हो गए। उन्हें कहा जाता है कि पाकिस्तान चले जाओ, कोई कहता है समंदर में फेंक दो। जो लोग उन्हें पाक भेजने की बात करते हैं। वे क्यों नहीं पाकिस्तान चले जाते। उनका वीजा भी दिला देगें।

पहले रानी को घर लाओ तब दिखाओ बेटियों से प्यार

azam khan target narendra modi at yoga diwas

आजम खां ने कहा देश का बादशाह बेटियों से प्यार की हवाई बातें करते हैं। उनकी रानी स्कूटर पर बैठकर मालूम करती घूम रही है कि उसका घर कहां है। राजा रानी को पहले घर लाओ, तब बेटियों से प्यार दिखाओ। एक तरफ बादशाह की बेगम परेशान है तो दूसरी तरफ उनके सांसद साक्षी महाराज का असली चेहरा देखिए। उन्होँने अपनी शिष्या से बलात्कार किया। अब जमानत पर हैं। यह है भाजपा का बहू बेटियों को सम्मान देने का असली चेहरा।

बनारस 2017 में बादशाह को दिखाएगा औकात
आजम ने कहा कि उन्होंने बनारस के वाशिंदों से मालूम किया सड़कें, पानी का प्लांट, सीवर उन्होंने लगाया फिर वोट उन्हें क्यों नहीं दिया गया, इस बात को लेकर वहां के वाशिंदे शर्मिंदा हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सब बादशाह को उसकी औकात दिखाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी कौम को धोखा नहीं दे सकते। जान दे सकते हैं, कौम की सलामती को किसी हद तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed