फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan talks on muzaffarnagar riot.

मुझे कुतुबमीनार पर फांसी दे देना: आजम

Fri, 05 Sep 2014 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Sep 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
azam khan talks on muzaffarnagar riot.

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने यहां विधानसभा उपचुनाव में एक सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर दंगे पर सफाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में अगर उनका गुनाह साबित हो जाए तो कुतुब मीनार पर चढ़ाकर फांसी दे देना। केंद्र सरकार चाहे जिस एजेंसी से जांच करा ले। गुनाह सिद्ध न होने पर जांच कराने वाले चुल्लू भर पानी में डूब मरे।

आजम का कहना है कि उन पर सांप्रदायिकता फैलाने का शक किया जाता है, जबकि उनके पास जो रोजाना 18 फाइलें आती हैं, उसमें केवल एक फाइल मुस्लिम की होती है। बाकी हिंदू, सिख और ईसाई की होती हैं। वह कोई भेदभाव नहीं करते।
विज्ञापन


उन्होंने सभा में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

आजम खां मंडावर में बस स्टैंड के पास स्थित मैदान में सपा प्रत्याशी रुचिवीरा के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा वह चाहते थे कि मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार में आजम खां ने दिखाए तेवर

azam khan talks on muzaffarnagar riot.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इज्जत का मालिक जमीन नहीं आसमान पर होता है। इसलिए ऊंचे पदों पर बैठकर कोई गुमान में न रहे कि वह बड़े फैसले ले सकता है।

सभा में चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनका हाथ पकड़कर सियासत का दामन थामा था। आज भी उसी रास्ते पर  चल रहे हैं। बसपा पर कटाक्ष किया कि उनकी सरकार में बच्चे उठाने वाले और अनपढ़ मंत्री होते थे। सपा में ऐसा नहीं है।

मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सात बार नोटिस दे चुकी है। दंगे का आरोप लगाया जाता है। कोई साबित करके दिखाए सिर कलम कराने से पीछे नहीं हटेंगे।

सभा में प्रत्याशी रुचिवीरा के लिए कहा कि वह जीतकर हिंदू और मुस्लिम के बीच वह रिश्ता कायम करें जो अकबर और जोधाबाई के बीच था।

सभा में राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, चितरंजन स्वरूप, अमीर आलम, विधायक मनोज पारस, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, रुचिवीरा, फरीद अहमद समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जमील अहमद और संचालन खुशनूद खां ने किया।

मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना

azam khan talks on muzaffarnagar riot.

सियासी गलियारे में हाल में चर्चा में आए लव जेहाद पर आजम खां ने कहा लव और जेहाद दोनों पाक हैं। जो भी इन्हें गलत बताता है उसे जन्नत में जगह नहीं मिलेगी।

100 या एक हजार लोगों की गलती 125 करोड़ लोगों को नहीं मिलनी चाहिए। जब भी किसी जालिम का हाथ बेगुनाह पर उठेगा, वह आगे आएंगे।

आजम खां ने कहा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री महंगाई कम कराने और विदेश से काला धन वापस लाने के नाम पर बने हैं। प्रधानमंत्री जापान न जाकर अगर स्विटजरलैंड जाते और वहां से काला धन पैसा वापस ले आते तो देश में दूध की नदियां बह जाती।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में डीजल महंगा और पैट्रोल सस्ता हो रहा है। डीजल का इस्तेमाल किसान और पेट्रोल अंबानी इस्तेमाल करता है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा कि वह रेप जैसी घटनाओं को मामूली बताने में लगे हैं।

आजम खां सभा निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे लेट पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए बारिश में भी भीड़ जमा रही। सभा के दौरान भी कई बार बारिश आई। लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए। भीड़ को देखकर आजम भी गदगद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed