फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan takes dig at manmohan for visiting muzaffarnagar

'चुनाव नजदीक है, इसलिए पीएम गए मुजफ्फरनगर'

Mon, 16 Sep 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Sep 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
azam khan takes dig at manmohan for visiting muzaffarnagar

दंगे के नौ दिन बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुजफ्फरनगर दौरे पर समाजवादी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने चुटकी ली है।

विज्ञापन


आजम ने कहा, 'प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुजफ्फरनगर गए...यह अच्छा है...चुनाव नजदीक है और उन्हें ऐसा करना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को फैजाबाद, मथुरा और बरेली का भी दौरा करना चाहिए, जहां पहले भी दंगे हो चुके हैं।

आजम ने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो भी हुआ हम उसकी निंदा करते हैं। जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों का दर्द सुना।

प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार दंगे में बेघर हुए लोगों की मदद करेगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों की जानमाल की हिफाजत राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार पलायन कर गए लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।


मनमोहन, सोनिया और राहुल सोमवार की सुबह पहले शाहपुर के बसी कलां गांव के राहत शिविर पहुंचे। यहां मुस्लिम बुजुर्गों ने पीएम को जुल्मों की दास्तां सुनाई।

पीड़ितों ने बताया कि कैसे घर और धार्मिक स्थल फूंक दिए गए। बेगुनाह लोगों की जान ले ली गई। बहू-बेटियों के साथ बदतमीजी की गई। ग्रामीणों ने कई लोगों के लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed