{"_id":"3c9934ea822352f5d60b3088880c1faf","slug":"azam-khan-statement-on-rss-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान का नहीं, RSS का राज चलेगा: आजम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
संविधान का नहीं, RSS का राज चलेगा: आजम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
उप्र सरकार के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आएसएस) मिलकर देश का संविधान बदलना चाहते हैं। इससे देश में संविधान का नहीं आरएसएस का राज चलेगा। इसके खिलाफ उनकी ही नहीं, बल्कि हम सभी की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कांग्रेस को उसकी हैसियत बताएं।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान शनिवार की शाम यूपी में बिलासपुर के एक स्कूल में पंजाबी सिख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोट छोटी चीज है। सभी को अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवाम ने जिसे वोट दिया, उसकी मानसिकता आरएसएस ने घोषित कर दी है। जो सांसद क्षेत्र में नहीं आता, वह विकास क्या कराएगा? भाजपा और संघ देश में अपना राज चलना चाहते हैं। वह ऐसे लोगों के खिलाफ हैं और कोई समझौता नहीं करेंगे, बल्कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर मीडिया को खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने मीडिया को खरीद कर चैनलों पर पटटी चलवाई कि मोदी चुस्त और हुदहुद सुस्त। उन्होंने हवाई अड्डे पर चैनलों द्वारा असलाह बरामद होने की बात की आलोचना की।