चुनाव के मद्देनजर उठा रहे मंदिर का मुद्दा: आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि विहिप और आरएसएस के सामने न तो राम हैं और न ही रामराज। उनके सामने 2017 का यूपी विधानसभा का चुनाव है। इसी को लेकर यूपी और देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
शनिवार रात लखनऊ से रामपुर पहुंचे आजम खां ने रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा के 17 मंत्री यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर यहां डेरा डालने वाले हैं। इसका कोई फायदा नहीं है।
'कसरत करें, बॉडी बिल्डिंग करें'
मैंने रामपुर में शौकत अली रोड पर एक जिम बनवा दिया है। भाजपा के मंत्री यहां आएं, कसरत करें, बॉडी बिल्डिंग करें। एक दांव हमसे भी सीखें। दांव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आपको क्यों बताऊं।
दांव को तो उसी को बताऊंगा जो हमसे लंगोट बंधवाएगा। सपा नेता भुक्कल नवाब के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर आजम खां ने कहा कि उन्होंने व्यंग्य किया है। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।