फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan statement on bjp

'दम है तो ताजमहल में नमाज पढ़वाकर दिखाएं आजम'

Sat, 29 Nov 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ, रामपुर, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ, रामपुर, अलीगढ़ Updated Sat, 29 Nov 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
azam khan statement on bjp

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ताजमहल को लेकर सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खान को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा है कि आजम में दम है तो वह ताजमहल में पांच वक्त की नमाज पढ़वाकर दिखाएं। आजम द्वारा ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित करने की मांग पर वाजपेयी ने यह तल्ख टिप्पणी की। आरोप लगाया कि वह पहले की वक्फ संपत्तियों को तो संभाल नहीं पा रहे हैं और ताजमहल मांग रहे हैं।

विज्ञापन


यहां घर में महफूज नहीं गाय:
शुक्रवार को गंगानगर मंडल के सदस्यता अभियान में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के बीच आजम खान के साथ प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में गाय सड़कों पर यूं ही घूमती मिल जाएंगी, लेकिन पश्चिमी यूपी में घर के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री को गौवंश कटान से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
विज्ञापन


यहां अपराध का ग्राफ बढ़ रहा:
उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में महाराणा प्रताप की जयंती न मनाए जाने की भी कड़े शब्दों में निंदा की। वाजपेयी ने कहा, विकास का ग्राफ गिर रहा है। यहां तो अपराध और अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है। यही कारण है कि भाजपा के सदस्यता अभियान को जनता हाथों हाथ ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू को राजनीति का अखाड़ा न बनाए भाजपा: आजम

azam khan statement on bjp

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा कि भाजपा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का माहौल खराब करना चाहती है। एएमयू एक स्वायत्त संस्थान है, जिसका वाइस चांसलर सर्वेसर्वा है। वहां किसी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देना या न देना वीसी का अधिकार है। वीसी को किसी को पत्र लिखने की आवश्यकता नहीं है। एएमयू को राजनीति का का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि भाजपा एएमयू को जमीन दान करने वाले राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती एक दिसंबर को वहां मनाना चाह रही है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का मानना है कि कार्यक्रम के आयोजन से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। इसको लेकर एएमयू के वीसी लेफ्टिनेंट जनरल (रिट.) जमीरुद्दीन शाह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र भेजा है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजम खान ने कहा कि अगर भाजपा अच्छी नीयत के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है तो इसका विरोध क्यों हो रहा है? अगर एएमयू में माहौल खराब हुआ तो पूरे देश में संदेश जाएगा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की शुभचिंतक नहीं है।

आजम खान ने एक बार दोहराया कि ताजमहल से होने वाली आमदनी पर अल्पसंख्यकों का हक है। इसका इस्तेमाल अल्पसंख्यकों को तालीम देने पर होना चाहिए। गंगा में प्रदूषण फैलानी वाली लगभग 100 इकाइयों को बंद करने के केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के प्रस्ताव पर आजम खान ने कहा कि जैन भाइयों (मीट एक्सपोर्ट्स) को लाइसेंस तो केंद्र सरकार ने दे रखा है। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाना हमारा भी लक्ष्य है। गंगा गंगा की सफाई करने के पहले भाजपाई अपने दिमाग की सफाई करें।

भाजपा-एएमयू में टकराव टला

azam khan statement on bjp

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन मनाने को लेकर लेकर भाजपा और एएमयू में टकराव फिलहाल टल गया है। एएमयू कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह (सेवानिवृत्त) के मुताबिक सांसद सतीश गौतम इस बात के लिए राजी हो गए हैं कि भाजपा एएमयू में बाब-ए-सैयद के बजाए राजा महेंद्र प्रताप पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष जन्मदिन मनाएगी। विवि परिसर में राजा के जन्मदिन पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जबकि सांसद का कहना है कि  कुलपति ने एएमयू में हुए हालिया घटनाक्रम पर अफसोस जताया है। हालांकि भाजपा की जिला इकाई इस तरह के समझौते की पुष्टि नहीं कर रही है। उधर भाजपा द्वारा एएमयू में राजा का जन्मदिन मनाए जाने की घोषणा के खिलाफ छात्रों ने रैली निकालकर विरोध जताया। इस बीच प्रशासन ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

गौरतलब है कि एएमयू छात्र संघ अधिष्ठापन समारोह में छात्र नेताओं द्वारा कुलपति की मौजूदगी में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने से खफा भाजपा ने राजा महेंद्र प्रताप की जयंती एएमयू के प्रवेश द्वार (बाब-ए-सैयद) पर मनाने का ऐलान किया था। इसके जवाब में सपा विधायक जमीरउल्लाह ने अल्टीमेटम दिया था कि भाजपाइयों को एएमयू परिसर में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके चलते शहर में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई थी। कुलपति ने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिख कर विवि के हालात से अवगत कराया था। पूर्व सैनिक सेवा परिषद भी शहर में अमनचैन कायम करने के लिए सक्रिय हो गई थी और कुलपति आवास पर संघ नेताओं की बैठक भी कराई गई। इस बैठक के बाद भाजपा में अंतर्कलह भी सामने आई और एएमयू छात्र भी कुलपति द्वारा संघ नेताओं को आमंत्रित करने से नाराज हो गए। समूचे घटनाक्रम से ही विवि में तनाव बढ़ गया था।

शुक्रवार शाम तक यह प्रकरण सुलह समझौते की ओर बढ़ा और कुलपति की ओर से सांसद से वार्ता की बात कही गई। सांसद ने कहा है कि एएमयू कुलपति ने राजा के जन्मदिन पर सेमिनार का आयोजन करने की बात कही है, जिसका हम स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अब तक के घटनाक्रम पर भी खेद व्यक्त किया है। वहीं कुलपति ने कहा है कि सांसद द्वारा बाब-ए-सैयद के बजाए राजा का जन्मदिन समारोह राजा महेंद्र प्रताप पार्क पर स्थापित प्रतिमा के समक्ष मनाने का आश्वासन दिया गया है।

इधर, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों छात्रों ने जामा मस्जिद एवं मौलाना आजाद लाइब्रेरी से बाबे सैयद तक विरोध मार्च निकाला। भाजपा द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्म दिवस एएमयू के गेट पर मनाने के ऐलान से छात्रों में भारी आक्रोश था। छात्रों ने तो किसी पार्टी का नाम तो नहीं लिया लेकिन निशाने पर भाजपा व सपा रहीं। मार्च के बाद बाब-ए-सैयद पर आयोजित सभा में छात्र संघ के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अज्जाम ने साफ-साफ कह दिया कि एएमयू में सर सैयद अहमद खान के अलावा किसी का जन्म दिवस नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कौम पर खतरे का बादल मंडरा रहे हैं।  

जाट महासभा का प्रोग्राम जारी
अखिल भारतीय जाट महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी दिगंबर प्रधान ने कहा है कि हर साल की तरह ही इस साल भी जाट महासभा राजा महेंद्र सिंह पार्क पर पहली दिसंबर को राजा की 128वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी, जिसमें पूर्व मेजर जनरल एसएस अहलावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी सहित स्थानीय नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नई रवायत नहीं डालने दी जाएगी
राजा प्रकरण पर बढ़ रही तनातनी पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है राजा का आयोजन परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए फोर्स की तैनाती करा दी जाएगी। जिला प्रशासन हर घटनाक्रम पर पूरी नजर रखे हुए है। सभी राजनीतिक दलों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। तनाव बढ़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed