फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan statement about mulayam singh yadav

'नेताजी तय करेंगे किसे दिल में रखना-निकालना है'

Sun, 31 Jan 2016 06:55 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:55 AM IST
विज्ञापन
azam khan statement about mulayam singh yadav

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) किसे अपने दिल मे रखते हैं, किसे निकालते हैं? ये तो उन्हें ही तय करना है। वो सर्वे-सर्वा है जिसको चाहे ले सकते हैं, जिसको चाहे निकाल सकते हैं। आजम खां शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की ओर से अमर सिंह को अपने दिल में मौजूद रहने की बात कहे जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल का मामला दिलवाले पर होता है। वो किसे अपने दिल में रखते हैं ये तो उनको ही तय करना है।
विज्ञापन


राहुल गांधी की ओर से हैदराबाद में धरने पर बैठने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, लेकिन राहुल गांधी वहां पर धरने पर नहीं बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

azam khan statement about mulayam singh yadav

धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाकर एक युवक का सिर मुंडवाकर घूमाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सांप्रदायिक शक्तियों की पुरानी सोच है।

ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं। संविधान के तहत पूरी आजादी है किसी भी शख्स को किसी भी मजहब में बने रहने का या मजहब को तब्दील करके उसमें बने रहने का।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed