फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   azam khan said that sangeet som use to eat beaf

'संगीत सोम खुद खाते हैं गोमांस, डीएनए टेस्ट हो'

Tue, 13 Oct 2015 12:15 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
azam khan said that sangeet som use to eat beaf

कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां ने कहा कि गोरक्षा की बात करने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम खुद गोमांस खाते हैं। चाहे तो डीएनए टेस्ट करा लें। बेगुनाह मुसलमान मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा बताए आखिर कब तक मुसलमानों पर जुल्म होता रहेगा। बिहार चुनाव में बीजेपी का हश्र दिल्ली जैसा होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


वह सोमवार को महानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। बीफ पर मचे बवाल पर आजम खां ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि हलवाई अपनी मिठाई न खाए, चायवाला अपनी चाय न पीए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दी डीएनए टेस्ट कराने की सलाह

azam khan said that sangeet som use to eat beaf

ऐसे ही मीट कारोबारी रहे संगीत सोम भी गोमांस न खाते हो, ये नहीं हो सकता है। वह खुद गोमांस खाते हैं। डीएनए टेस्ट कराए लें दूध का दूध, पानी पानी सामने आ जाएगा।

देश का मुसलमान मांस खाना बंद करे तो अनाज का संकट पैदा हो जाएगा। मुसलमानों पर ज्यादती हो रही है। भाजपा बताए बेगुनाह मुसलमान कब जुल्म सहता रहेगा।

देश तरक्की करने के बजाए पीछे जा रहा है। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति मां-बीवी को अपने साथ नहीं रख सकता वह हिंदुस्तान के आवाम का क्या ख्याल रखेगा। बिहार चुनाव में भाजपा का हश्र दिल्ली जैसा ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed